मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, एम्स दिल्ली के तीन डाक्टर्स की मौत
मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। एम्स के डाक्टर्स को लेकर आगरा आ रही तेज रफ्तार इनोवा माइल स्टोन 88 के ...और पढ़ें

मथुरा (जेएनएन)। तेज रफ्तार का कहर आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के डाक्टर्स पर बरपा। सात डाक्टर्स इनोवा से नई दिल्ली से आगरा जा रहे थे। इनकी तेज रफ्तार गाड़ी पीछे से कंटेनर में घुस गई। तीन डाक्टर्स ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि इनकी गाड़ी में सवार चार चालक सहित अन्य की हालत गंभीर बनी है।
मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में आज यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। एम्स के डाक्टर्स को लेकर आगरा आ रही तेज रफ्तार इनोवा माइल स्टोन 88 के पास एक कंटेनर में पीछे से घुस गई। इसके कारण तीन डाक्टर्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पुलिस ने एम्स दिल्ली भेजा है। कैंटर पीछे से घुसी डॉक्टर्स की कार को करीब डेढ़ सौ मीटर खींच ले गया था। चालक -परिचालक बुरी तरह फंसी कार को देख आगे कैंटर रोक भाग गए। कैंटर में घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक और घायल कार की बॉडी काटकर निकाले गए।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आज तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही इनोवा कार सुरीर क्षेत्र में आगे चल रहे आयशर कैंटर में घुस गई। जिससे कार में सवार तीन डॉक्टरों की मौके पर मौत हो गई और तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार डॉक्टर एम्स अस्पताल दिल्ली के बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर इनोवा कार सीएच 01 एएस 2431 शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी।
मथुरा में इतना बडा हादसा होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी नही दिखाई। घायलों को नोयडा रेफर कर दिया गया। एम्स के सभी डॉक्टर किसी बर्ड थे पार्टी में शामिल होकर वापस हो रहे थे।

थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप रात करीब ढाई बजे आगे चल रहे आयशर कैंटर नंबर यूपी 80 सीटी 3875 में पीछे से टकरा गई। जिससे कार में सवार डॉक्टर यशपीत, डॉक्टर हर्षद व डॉक्टर हेमबाला की मौके पर मौत हो गई। इस बड़े हादसे में डॉक्टर कैथरीन, डॉक्टर महेश व डॉक्टर अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार मध्य प्रदेश दतिया के जितेंद्र पुत्र कालका प्रसाद मामूली रूप से चुटैल हुए।

हादसे की सूचना पर पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए। जहां कार में फंसे मृत एवं घायल डॉक्टरों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर सीओ मांट भी पहुंच गए और घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
सुरीर थाना के एसआई ओमवीर ने बताया कि सभी दिल्ली एम्स के डॉक्टर हैं। अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।