विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में मातृभक्ति का अनूठा उदाहरण: 100 साल की बुजुर्ग मां को सिर पर बैठाकर लगाई परिक्रमा

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:28 PM (IST)

वृंदावन में देवोत्थान एकादशी पर 100 वर्षीय नथिया देवी ने ब्रज परिक्रमा की इच्छा जताई। उनके बेटे और नातियों ने उन्हें टब में बैठाकर सिर पर उठाकर यह परिक्रमा पूरी कराई, जिसे देख श्रद्धालु भावुक हो गए।

सौ साल की दादी को टब में बैठाकर परिक्रमा कराते नाती।

सौ साल की दादी को टब में बैठाकर परिक्रमा कराते नाती।

HighLights

  1. 100 वर्षीय मां नथिया ने ब्रज परिक्रमा करने की इच्छा जताई

  2. बेटे और नातियों ने टब में बैठाकर मां को परिक्रमा कराई

  3. श्रद्धालुओं ने परिवार को कलियुग का श्रवण कुमार बताया

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। उम्र भले ही सौ वर्ष हो गई, लेकिन मन में ब्रज की परिक्रमा करने की अभिलाषा आज भी उतनी ही प्रबल थी। पैरों ने साथ छोड़ दिया तो बेटे और नातियों ने उनकी इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। देवोत्थान एकादशी पर ब्रज की धरती पर मातृभक्ति का ऐसा अनूठा दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
छाता तहसील के गांव कामर निवासी 100 वर्षीय नथिया ने परिवार के सामने मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा करने की इच्छा जताई। उनकी अभिलाषा पूरी करने के लिए बेटे प्रेमचंद्र बेनीवाल और नाती हेमराज व उमाशंकर बेनीवाल ने उन्हें एक टब में बैठाकर सिर पर उठा लिया और तीन वन की परिक्रमा पूरी कराई।

अनूठी मातृभक्ति देख भावुक हुए श्रद्धालु, बोले, कलियुग के श्रवण कुमार

परिक्रमा मार्ग पर इस अनूठे दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। किसी ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया तो किसी ने परिवार के इस समर्पण को नमन किया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद लोग उन्हें कलियुग का श्रवण कुमार कहने लगे। यह दृश्य संदेश दे गया कि अपनों की इच्छाओं को पूरा करने का जज्बा हो तो उम्र और परिस्थितियां भी आड़े नहीं आतीं।

यह भी पढ़ें- शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, आगरा सराफा बाजार में आया बूम; आज का भाव

यह भी पढ़ें- ब्रेड-बिस्किट, पेस्टीज और केक बनाकर पाए रोजगार, अलीगढ़ में स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।