विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेड-बिस्किट, पेस्टीज और केक बनाकर पाए रोजगार, अलीगढ़ में स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग शुरू

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:25 PM (IST)

अलीगढ़ में राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर बेरोजगारों के लिए एक माह का कुकरी व बेकरी प्रशिक्षण शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देगा, जिसमें ब्रेड, बिस्कुट, केक आदि बनाना सिखाया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर एक माह का प्रशिक्षण शुरू।

  2. कुकरी व बेकरी में स्वरोजगार के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण।

  3. मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना में 50% अनुदान का लाभ।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर स्वरोजगार के लिए बेरोजगारों के लिए एक माह का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत कुकरी व बेकरी प्रशिक्षण 19 दिसंबर तक चलेगा। कुकरी जैसे सूप, स्नैक्स, बेकरी जैसे-ब्रेड, बिस्किट, रस्क, कुकीज, पेस्टीज व केक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि रजनी दिलेर ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि इस योजना में सभी सूक्ष्म एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी लाभ लेकर उद्यम को उच्चीकृत कर लाभ उठा सकते हैं।

उप निदेशक उद्यान ने बताया कि इस योजना गामीण बेरोजगार महिला व पुरुष खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित बेकरी उद्योग जैसे-ब्रेड, बिस्किट, रस्क इत्यादि व फास्ट फूड व पाक कला से सबंंधित उद्योग जैसे-स्नैक्स आधारित. सूप आधारित उद्योग लगाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर 30 दिवसीय कुकरी व बेकरी प्रशिक्षण शुरू

पूर्व प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैकरी उद्योग बेरोजगारी दूर करने में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र आगरा के बलवीर सिंह ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से संबंधित मशीनरी व उपकरण की लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम एक लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण लेने वालों को प्रशिक्षण सामग्री भी दी गई। सेवानिवृत्त प्रभारी एसपी सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योग पर विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें- सात फेरे से पहले पहुंची महिला ने किया ऐसा दावा, सामूहिक विवाद में मच गया बवाल, रोने लगी होने वाली दुल्हन

हरवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षार्थियों से रोजाना प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। संचालन बलवीर सिंह द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी श्याम सुंदर प्रभारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। नरेंद्र सिंह, छोटेलाल व जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।