Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देखो दुनिया में शोर हो गया, आज पैदा मसीह हो गया', मथुरा में हर ओर छाई है क्र‍िसमस की खुश‍ियां

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 04:47 PM (IST)

    मथुरा में क्र‍िसमस को लेकर तैयार‍ियां पूरी हो चुकी हैं। सभी ग‍िरजाघरों को लाइटों से सजाया गया है। गलवार की मध्यरात्रि में प्रभु का जन्म होगा और चर्च बेल प्रभु के आगमन का संदेश देगी। इसी खुशनुमा वातावरण में सभी लोग प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। अनुयायियों में जोश और उमंग का माहौल है।

    Hero Image
    मथुरा में सज कर तैयार हो गए चर्च।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में खुशियां छाई हुईं हैं। मंगलवार की मध्यरात्रि में प्रभु का जन्म होगा और चर्च बेल प्रभु के आगमन का संदेश देगी। इसी के साथ क्रिसमस की बधाई शुरू हो जाएंगी। शहरा भर में चर्च सज गए हैं। बिजली की सज्जा से जगमग हो रहे हैं। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के अनुयायियों में जोश और उमंग का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी खुशनुमा वातावरण में वह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज श्रीपाल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मध्य रात्रि को हुआ और उनके जन्म की खुशी 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है।

    सभी का मन मोह रहे भजन

    कैरोल सिंगिंग में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। मसीह भजन मंडली घर-घर जाकर भजन गा रही हैं और प्रभु यीशु के जन्म का शुभ समाचार दे रही हैं। देखो दुनिया में शोर हो गया, आज पैदा मासीह हो गया भजन सभी के मन को मोह रहे हैं। सद्भावना फाउंडेशन अध्यक्ष व सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के मीडिया कोआर्डिनेटर मनीष दयाल ने कहा कि मध्य रात्रि में चर्च बेल बज उठेंगी जो यीशु मसीह के आमद का संकेत देंगी।

    यह भी पढ़ें: Merry Christmas 2022 History: इस तरह हुई थी क्रिसमस पर्व की शुरुआत, जानिए इस त्योहार से जुड़ी रोचक बातें

    गिरजाघरों में वाच नाइट सर्विस का होगा आयोजन

    चर्च बेल की ध्वनि भक्तों के हृदयों में झनझनाहट के साथ खुशी का संचार कर देंगी। मध्य रात्रि में सभी गिरजाघरों में वाच नाइट सर्विस का आयोजन होगा। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में श्री पाल, देवेंद्र सिंह, सीएनआइ चर्च में रोड्रिक विक्टर, सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर एलयास कोरिया की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

    Pic Credit- PTI

    लोगों को बताया जाएगा प्रभु का संदेश

    ईसाई समुदाय के लोग चर्च में एकत्रित होंगे और प्रभु की आराधना की जाएगी। भजन गाए जाएंगे। प्रभु का संदेश लोगों को बताया जाएगा। क्रिसमस को लेकर बच्चे, युवाओं ने कपड़े खरीदे हैं। बाजार में रौनक है। लोग घर सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। केक के आर्डर दिए जा रहे हैं। बेकरी में लोगों की भीड़ देखने को मि‍ल रही है। लोगों ने कस्‍टमाइज केक ऑर्डर क‍िए हैं। वहीं लोगों ने अपने घरों को भी बेहद खूबसूरती से सजाया है। लोग संंता क्‍लॉज के कपड़े खरीद कर अपने बच्‍चों को पहना रहे हैं। पूरे शहर में रौन‍क छाई हुई है।  

    यह भी पढ़ें: Christmas 2024 पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना