एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 147 दारोगाओं का ट्रांसफर
एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 147 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। लंबे समय ...और पढ़ें

एसएसपी श्लोक कुमार सिंह।
HighLights
एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में बदलाव किया।
कुल 147 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हुआ।
कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां मिलीं।
जागरण संवाददाता, मथुरा। एसएसपी ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए 147 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। लंबे समय से एक ही थाने या चौकी पर तैनात दारोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है।
पुलिस व्यवस्था में बदलाव
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया नंदगांव, अद्धा, कस्बा छाता, बाग बहादुर, रैपुरा जाट, ओल, जाजमपट्टी, देवसेरस, खानपुर, वृंदावन गेट, आझई, छटीकरा, लक्ष्मीनगर, कोकिलावन, कोटवन, बंगाली घाट, बीएसए और बाजना कट चौकियों के प्रभारियों को नई तैनाती दी गई है। आनंद कुमार शर्मा को नंदगांव से अद्धा चौकी, अंकित मलिक को कस्बा छाता से बाग बहादुर चौकी और सौरभ तेवतिया को रैपुरा जाट से कस्बा राया चौकी भेजा गया है।
शहर और देहात के थानों में व्यापक बदलाव
शहर और देहात के थानों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। कोतवाली, सदर बाजार, गोविंदनगर, वृंदावन, हाईवे, रिफाइनरी, गोवर्धन, बरसाना, छाता, फरह, जैत, जमुनापार, कोसीकलां, महावन, मांट, नौहझील, राया, शेरगढ़ और सुरीर समेत कई थानों में उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई है।
कई दारोगाओं को शहर से देहात और देहात से शहर के थानों में भेजा गया है। पुलिस लाइन में रिजर्व चल रहे उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: 24 घंंटे से आयकर विभाग का सर्वे जारी, शंकर सेठ के ठिकानों पर वित्तीय लेनदेन और कारोबारी के नेटवर्क की पड़ताल
यह भी पढ़ें- मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग: 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान