विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: 24 घंंटे से आयकर विभाग का सर्वे जारी, शंकर सेठ के ठिकानों पर वित्तीय लेनदेन और कारोबारी के नेटवर्क की पड़ताल

By Vineet MishraEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:38 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 12:40 PM (GMT+05:30)

मथुरा और वृंदावन में रियल एस्टेट कारोबारी शंकर सेठ के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन 24 घंटे से ...और पढ़ें

वृंदावन के चैतन्य विहार फेस दो स्थित लज्जाराम आश्रम गेस्टहाउस में सर्वे करने पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम और बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो: जागरण।

वृंदावन के चैतन्य विहार फेस दो स्थित लज्जाराम आश्रम गेस्टहाउस में सर्वे करने पहुंची इनकम टैक्स विभाग की टीम और बाहर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो: जागरण।

HighLights

  1. शंकर सेठ के ठिकानों पर आयकर सर्च जारी।

  2. कार्रवाई 24 घंटे से अधिक समय से चल रही।

  3. दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही।

जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन के डालमिया बाग में पेड़ों के कटान को लेकर चर्चा में आए रियल एस्टेट और होटल कारोबारी धौलीप्याऊ निवासी शिव शंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन 24 घंटे बाद शनिवार को भी जारी रहा।

आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह से ही मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। कारोबारी के होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान आयकर विभाग की जांच के दायरे में हैं।

शहर में कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ शुरू हुई कार्रवाई से व्यापारिक जगत में हलचल मची है। आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों, कारोबारी लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल में जुटी हैं। जांच के दौरान कारोबारी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध रिकार्ड और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

कार्रवाई के दायरे में ये जगहें

कार्रवाई के दायरे में धौलीप्याऊ स्थित शंकर सेठ का आवास व तीनों गुरुकृपा होटल भी हैं। इसके अलावा वृंदावन और शहर के अन्य स्थानों पर भी टीमों ने पहुंचकर जांच की है। आयकर अधिकारियों ने अभी तक सर्च आपरेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्रवाई जारी रहने से कारोबारी जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल आयकर विभाग की जांच पूरी होने और अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी दिए जाने का इंतजार है।

कारोबारियों के करीबियों के रिकॉर्ड भी खंगाले

आयकर विभाग की सर्च कार्रवाई में कारोबारी से जुड़े लोगों और करीबियों के वित्तीय लेनदेन भी जांच के दायरे में है। टीम कारोबारी के व्यावसायिक नेटवर्क, संपत्तियों में निवेश और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कारोबार में साझेदारी रखने वाले लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले गए हैं। जांच का दायरा केवल कारोबारी प्रतिष्ठानों तक सीमित न रहकर उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन तक पहुंच सकता है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में आयकर का बड़ा सर्वे, होटल रेडिसन और गुरुकृपा समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।