विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में आयकर का बड़ा सर्वे, होटल रेडिसन और गुरुकृपा समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:41 PM (IST)

मथुरा और वृंदावन में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर सर्वे की कार्रवाई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आयकर विभाग ने मथुरा-वृंदावन में बड़े सर्वे की कार्रवाई की।

  2. गाजियाबाद से आई टीमों ने वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। मथुरा और वृंदावन में रेडिसन होटल, धौलीप्याऊ स्थित शंकर सेठ के तीनों गुरुकृपा होटल सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। गाजियाबाद से आई आयकर विभाग की टीमों की कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में खलबली मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे से सर्वे शुरू किया। कार्रवाई के लिए करीब चार दर्जन गाड़ियों से टीमें मथुरा पहुंचीं। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर एक साथ जांच शुरू की गई। शंकर सेठ से जुड़े ठिकानों पर भी टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, डालमिया बाग पेड़ कटान प्रकरण से जुड़े कुछ लोगों के ठिकाने भी आयकर विभाग की कार्रवाई के दायरे में बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सर्वे की कार्रवाई देर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा शंकर सेठ ही जुड़े कुछ अन्य लोगों के यहां भी सर्वे की कार्रवाई की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।