मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग: 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान
मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से छतरपुर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। चालक की ...और पढ़ें

मथरा में बस में लगी आग।
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचानक आग लगी।
चालक की सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बची।
यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
जागरण संवाददाता, मथुरा। राया के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दिल्ली से छतरपुर जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से दहशत मच गई। माइलस्टोन 110 के पास चलती बस आग की लपटों में घिर गई। आग देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद करीब 40 यात्रियों ने किसी तरह बस से उतरकर अपनी जान बचाई।
हादसे में यात्रियों का बस में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की दमकल टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खजुराहो ट्रैवल्स की बस दिल्ली से छतरपुर जा रही थी
चालक जितेंद्र निवासी नौगांव मध्य प्रदेश ने बताया कि बस खजुराहो ट्रैवल्स की थी और यात्रियों को दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर ले जा रही थी।हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी यात्रियों में नाराजगी दिखाई दी। यात्रियों का आरोप था कि आग लगने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर यात्रियों में आक्रोश रहा। गनीमत रही कि समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें- बरेली में आईपीएस अधिकारी मुनिराज की एंट्री, अब DIG बनकर आए; बताईं प्राथमिकताएं
सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।