बरेली में आईपीएस अधिकारी मुनिराज की एंट्री, अब DIG बनकर आए; बताईं प्राथमिकताएं
मुनिराज गोबू ने बरेली के नए डीआईजी के रूप में कार्यभार संभाला, अपनी प्राथमिकताओं में चुनाव और कानून व्यवस्था को ...और पढ़ें

डीआइजी मुनिराज गोबू का स्वागत करते एसएसपी अनुराग आर्य। सौ पुलिस
HighLights
मुनिराज गोबू ने बरेली के नए डीआईजी का पदभार संभाला
चुनाव और कानून व्यवस्था को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया
अपराध नियंत्रण के लिए जिलों की निगरानी पर विशेष जोर दिया
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली के नए डीआईजी मुनिराज गोबू ने शुक्रवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्सिंग में भी शामिल हुए। वह अमरोहा के लिए वापस रवाना हो गए, क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री का तिगरी मेले में कार्यक्रम है। डीआईजी ने चुनाव और ला एंड ऑर्डर को अपनी प्राथमिकी में रखा है। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए जिलों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं मुनिराज
डीआईजी मुनिराज 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह 2018-19 में बरेली के एसएसपी रह चुके हैं। उनके समय में सराफ लूटकांड के आरोपित बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए थे, जिसमें पुलिस टीम को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह राजनीतिक दबाव में भी नहीं आए थे। बिथरी चैनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान उमरिया-खजुरिया उपद्रव भी उनकी सतर्कता की वजह से बच गया था। डीआईजी के बरेली आगमन पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
डीआईजी मुनिराज ने बताया कि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे शांतिपूर्ण तरीके से कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी जिलों के कप्तानाें के माध्यम से बेहतर कानून व्यवस्था बनाने का प्रयास किए जाएगा।
डेढ़ साल का कार्यकाल रहा बेहतर
डीआईजी अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं और वह मुनिराज गोबू के बैच के ही हैं। उनका मुरादाबाद के डीआईजी के पद पर स्थानांतरण हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से वह दोपहर बाद ही मुरादाबाद रेंज के अमरोहा जिले के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने बरली के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को काफी बेहतर बताया। उन्होंने डीआईजी बरेली का कार्यभार सात मई 2025 को संभाला था। उनके समय में भी सितंबर में शहर में उपद्रव हुआ था। उनके दिशा-निर्देशन में ही आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा अन्य पर सख्त कार्रवाइयां की गई थीं।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में तीन IPS अधिकारियों के तबादले, अजय साहनी मुरादाबाद और मुनिराज बने बरेली के DIG
ढालू एनकाउंटर में हुआ था ढेर
डीआईजी अजय साहनी के समय ही बदायूं में इस्लाम नगर डकैती का मुख्य आरोपित जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर हुआ था। इसके अलावा रेंज के अलग-अलग जिलों में कई बदमाशों का एनकाउंटर किया गया। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित अभियानों को जिलों में प्रमुखता से चलाया।
डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि बरेली की जनता काफी बेहतर है। यहां का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल यादगार है। अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी भी प्रथमिकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।