उत्तर प्रदेश में तीन IPS अधिकारियों के तबादले, अजय साहनी मुरादाबाद और मुनिराज बने बरेली के DIG
उत्तर प्रदेश शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। अजय कुमार साहनी मुरादाबाद के और मुनिराज जी बरेली के डीआईजी बनाए गए।

उत्तर प्रदेश में तीन IPS के तबादले।
HighLights
तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला।
अजय साहनी मुरादाबाद, मुनिराज बरेली के डीआईजी बने।
मनोज यादव राज्यपाल के एडीसी नियुक्त किए गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने गुरुवार को तीन आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है।
वहीं मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज जी को बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों का आपस में स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को लखनऊ में राज्यपाल का परिसहाय (एडीसी) नियुक्त किया गया है। वह आईपीएस के आरआर बैच-2022 के अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें- गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की बदली डेट, अब इस दिन रहेगी छुट्टी