विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की बदली डेट, अब इस दिन रहेगी छुट्टी

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब यह अवकाश 24 नवंबर के बजाय 14 दिसंबर को मनाया जाएगा।

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का बदला अवकाश।

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का बदला अवकाश।

HighLights

  1. अवकाश की तारीख 24 नवंबर से बदलकर 14 दिसंबर हुई।

  2. सिख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार अवकाश तय किया गया।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समुदाय की मांग मानी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर घोषित निर्बंधित अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब 24 नवंबर के स्थान पर 14 दिसंबर सोमवार को अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया था। यह अवकाश केंद्र सरकार के छुट्टियों के कैलेंडर को देखकर तय किया गया था।

केंद्र सरकार ने अवकाश अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तय किया हुआ था जबकि सिख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार यह इस वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निवेदन किया था।

मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की भावनाओं को देखते हुए तारीख में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब यह अवकाश 14 दिसंबर को रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- AIMIM और आसपा गठबंधन से बने 'राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा' का अखिलेश ने किया स्वागत, PDA को बताया बड़ा विकल्प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।