विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एसएसपी श्लोक कुमार ने चलाई 'तबादला एक्सप्रेस': 23 दरोगा का किया ट्रांसफर, मथुरा पुलिस लाइन से 11 को मिली नई तैनाती

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:10 AM (GMT+05:30)

एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा जिले में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इस फेरबदल ...और पढ़ें

मथुरा के एसएसपी हैं श्लोक कुमार।

मथुरा के एसएसपी हैं श्लोक कुमार।

HighLights

  1. एसएसपी श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले।

  2. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल।

  3. पुलिस लाइन से 11 दरोगा विभिन्न थानों में तैनात किए गए।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी श्लोक कुमार ने 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से 11 दरोगा को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। इनमें रोहित मलिक को सदर बाजार, मनोज तिवारी को कोतवाली, जयराम सिंह को वृंदावन और पूनम त्यागी को हाईवे थाने में जिम्मेदारी मिली है।

वहीं नौ पुलिसकर्मियों को चौकियों व थानों से नए स्थानों पर भेजा गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों को थानों से पुलिस लाइन व अन्य स्थानों पर भेजा गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

सिहोरा गांव मामले में लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

मथुरा के सिहोरा गांव के युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर हाईवे के बाद यह कार्रवाई की गई है। उनके स्थान पर मीडिया सेल प्रभारी संजय पाल राघव को प्रभारी निरीक्षक जमुनापार नियुक्त किया गया है।

युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी

पांच अक्टूबर की रात सिहोरा गांव के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ प्रार्थना-पत्र दिया था, लेकिन इस मामले में भी लापरवाही बरती गई। अगले दिन युवक का शव शेरगढ में यमुना पुल के नीचे पानी में मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी को लाइन हाजिर किया है। एक उपनिरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। मीडिया सेल प्रभारी संजय पाल राघव को प्रभारी निरीक्षक जमुनापार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यह भी पढ़ें- नकली नोट छापने के लिए घर पर लगाई प्रिंटिंग मशीन, असली के बीच में मिलाकर चलाते थे फेक करेंसी

यह भी पढ़ें- यूपी में बदला मौसम का मिजाज! मुजफ्फरनगर में तेज बारिश संग गिरे ओले, आगरा-मथुरा में तेज धूप