यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज! पश्चिमी UP में बारिश की संभावना, लखनऊ-आगरा में चढ़ेगा तापमान
UP Weather Today: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 11 और 14-16 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना है, ...और पढ़ें

UP Weather Today: फाइल फोटो।
HighLights
पश्चिमी यूपी में 11, 14-16 अक्टूबर को छिटपुट बारिश संभव
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-16 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम
आगामी दिनों में राज्यभर में तापमान में होगी बढ़ोतरी
जागरण टीम, लखनऊ। UP Weather Today: यूपी का मौसम अब बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 11 अक्टूबर और 14 से 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, 12 और 13 अक्टूबर के दौरान राज्य के इसी हिस्से में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में अब तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान कोई विशेष बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है। इस बीच तापमान में भी वृद्धि होगा।
आज से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। दिन के पारा में दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पिछले दिनों बारिश और ठंडी हवा के कारण बनी ठंडक के बाद लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है।जम्मू-कश्मीर के आसपास विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी में दिख सकता है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है, लेकिन भारी बरसात की कोई चेतावनी नहीं है।
32 डिग्री के आसपास रह सकता है मौसम
यूपी में आज कुछ शहरों का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसपास रहने का अनुमान है। बात लखनऊ की करें तो आज दिन भर आसमान साफ और पूरी तरह तेज धूप रहने की संभावनाएं हैं। बारिश की कोई आशंंका नहीं है। वहीं कानपुर, आगरा में भी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।
मेरठ का आज का मौसम
मेरठ में आज बदलों के बीच धूप खिलने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 93 न्यूनतम प्रतिशत 54 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के दो रंग, दिन में राहत तो रात में उमस; 16 तक बारिश के आसार
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में खिली धूप
