विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में लगा ली नकली नोट की प्रिंटिंग मशीन: बदायूं में दो गिरफ्तार, गांव-कस्बों में करते थे सप्लाई

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:32 AM (IST)

बदायूं के अलापुर में नकली नोट छापने वाले यावर अली और नुरुलहसन को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ...और पढ़ें

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपित।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपित।

HighLights

  1. बदायूं के अलापुर में नकली नोट छापने वाले गिरफ्तार।

  2. 500 रुपये के 315 नकली नोट और मशीन बरामद।

  3. आरोपित पहले भी नकली करेंसी मामलों में जेल जा चुके।

संवाद सूत्र अलापुर (बदायूं)। घर में प्रिंटिग मशीन से नकली नोट छापने वाला यावर अली व नुरुलहसन शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से 500 रुपये के 315 नकली नोट बरामद हुए। दोनों को पूर्व में भी नकली करेंसी बनाने व चलाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका। यावर अली कासगंज के सोरों थाने में दर्ज मामले में भी वांछित था।
अलापुर के भसराला गांव निवासी यावर अली सफेद कागज को 500 नोट के आकार में काटता था। इसके बाद कलर प्रिंटर मशीन से असली नोट की छायाप्रति बना लेता था।

इस कार्य में नुरुलहसन साथ रहता था। दोनों आरोपित व उनके साथी नकली नोटों को असली नोटों के बीच लगाकर गांव व कस्बा की दुकानों में खपा देते थे।

बदायूं में 500 के 315 नकली करेंसी बरामद, कई अधबने भी मिले

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नकली नोट के कागज की गुणवत्ता, मोटाई आदि असली की तरह होने के कारण दुकानदारों को प्रथम दृष्टया शक नहीं होता था। इन नोटों से खरीदारी रात एवं भीड़ वाली दुकानों पर की जाती थी। उस स्थिति में दुकानदार नोट चेक करने की स्थिति में नहीं होते।

गांवों व कस्बों में खपाते थे नोट, पूर्व में भी जा चुके जेल

अलापुर थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि यावर अली व नुरुलहसन ने नकली नोट खपाने का रैकेट बना लिया था। इससे जुड़ा सिकंदराबाद निवासी रूपकिशोर उर्फ राजू व कासगंज के भगवंतपुर निवासी गोविंद चार सितंबर को सोरों में नकली नोट खपाते समय पकड़ा गया था। उन दोनों से पूछताछ में पुलिस को यावर व नुरुलहसन का नाम पता चला। इसी आधार पर शुक्रवार को दोनों की गिरफ्तारी हुई। दोनों आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुके, मगर जमानत पर छूटने के बाद दोबारा नकली नोट बनाने लगे थे।

यह भी पढ़ें- काम की खबर: अब मुरादाबाद में 10 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन, बकाया पर नोटिस जरूरी

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद डीएम अनुझय झा ने किया प्रशासनिक फेरबदल: चार SDM बदले, अभय सिंह फिर सदर के मुखिया