Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश स्तरीय जूनियर तलवारबाजी टीम का चयन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:49 PM (IST)

    स्टेडियम में हुए ट्रायल में करीब सवा सौ खिलाड़ियों ने लिया भाग,12 बालक और 12 बालिका चुने गए ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रदेश स्तरीय जूनियर तलवारबाजी टीम का चयन

    जागरण संवाददाता, मथुरा: राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की तलवारबाजी टीम का चयन स्व. मोहन पहलवान स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में किया गया। विभिन्न वर्गों की टीमों में 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन देररात तक चलता रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालिका ईपी इवेंट में ट्विकंल फीरोजाबाद, सुप्रिया त्रिपाठी जौनपुर, सुची वर्मा फीरोजाबाद, फोइल इवेंट में इशिका उन्नाव, अर्चना यादव आगरा, ब्रजेश यादव आगरा से चुनी गईं। सेबर इवेंट में वैष्णवी उन्नाव, काजोल फीरोजाबाद, वैदेही मिश्रा मथुरा से चयनित की गईं। बालक फोइल इवेंट में ओबेस खान जालौन, गौरव कुमार आगरा, कीर्तन ¨सह मथुरा, मोहित गुप्ता प्रतापगढ़ से चयनित किए गए। बालक वर्ग में ईपी और सेबर इवेंट में देररात तक चयन चल रहे थे। चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसकी तारीख और स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं।

    प्रादेशिक टीम का चयन तलवारबाजी संघ के जिलाध्यक्ष एड. कमलकांत उपमन्यु, सचिव विनोद शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। ट्रॉयल में 18 जनपदों के करीब सवा सौ से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक पवन कुमार ने किया। एड. ब्रजेश ¨सह, प्रदीप ¨सह, रूप नारायण, उमाशंकर, अमर ¨सह, देवी ¨सह, अजय ¨सह, शैलेष कुमार, अंकित कुमार, भाग्यश्री, सुमन ¨सह, राजकुमार यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी, अमरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।