विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपना चौधरी का उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन, क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर, जिले का नाम रोशन

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:37 PM (IST)

रांची बांगर टाउनशिप निवासी सपना चौधरी का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में आलराउंडर के रूप में चयन हुआ है।

मथुरा: सपना चौधरी। फोटो स्वयं

मथुरा: सपना चौधरी। फोटो स्वयं

HighLights

  1. सपना चौधरी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन।

  2. आलराउंडर के रूप में ओडिशा टी-20 प्रतियोगिता में लेंगी भाग।

  3. मथुरा जिले और परिवार में खुशी की लहर छाई।

जागरण संवाददाता, मथुरा। रांची बांगर टाउनशिप निवासी सपना चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बच्चू सिंह की पुत्री सपना को टीम में आलराउंडर के रूप में जगह मिली है। उनके चयन से परिवार और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।

सपना उत्तर प्रदेश की महिला टीम के साथ ओडिशा में आयोजित होने वाली महिला टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। उनके चयन को जिले की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।

मथुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ और सचिव कमल चावला ने सपना को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चौरसिया, आशुतोष दीक्षित, असलम खान, अशोक कैंथवास, रोहित सिंह और रवि गुर्जर सहित अन्य लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें- देवरिया की अक्षरा तिवारी का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव की गलियों से तय किया राष्ट्रीय टीम तक का सफर

यह भी पढ़ें- बलिया की रितिका यादव का वॉलीबॉल की नेशनल टीम में चयन, 23 से 28 नवंबर के बीच खेलेंगी मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।