बलिया की रितिका यादव का वॉलीबॉल की नेशनल टीम में चयन, 23 से 28 नवंबर के बीच खेलेंगी मुकाबला
बलिया की रितिका यादव का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका टीम में हुआ है।

23 से 28 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होगी, जिसके लिए उनका चयन प्रयागराज में हुए प्रदर्शन के आधार पर हुआ।
HighLights
रितिका यादव का राष्ट्रीय वॉलीबॉल अंडर-14 टीम में चयन हुआ।
वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र के शिरडी में करेंगी।
प्रयागराज में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ यह चयन।
जागरण संवाददाता, बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका टीम में बलिया की रितिका यादव का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 28 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होगी।
नरही निवासी रितिका ने ब्लाक व्यायाम शिक्षक व प्रशिक्षक नीरज राय से वालीबाल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सितंबर में प्रयागराज में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ। प्रतियोगिता से पहले प्रदेशीय टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।
शिविर के लिए रवाना होने से पूर्व सागरपाली में आयोजित खेल महोत्सव में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे ने रितिका को सम्मानित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, बीएसए मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव और जिला वालीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित खेल व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताई।