Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saint Premanand: बाढ़ की विभीषिका देख व्यथित हुए संत प्रेमानंद, अनुयायियों ने बांटी पीड़ितों को मदद

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 02:36 PM (IST)

    Saint Premanand Maharaj संत प्रेमानंद महाराज ने स्टीमर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों की हालत देखकर दुखी हुए। उन्होंने अपने अनुयायियों को तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आदेश दिया। उनके अनुयायियों ने भोजन और पानी के पैकेट वितरित किए। संत प्रेमानंद ने यमुना किनारे के इलाकों का एक घंटे तक स्टीमर से निरीक्षण किया।

    Hero Image
    संत प्रेमानंद ने स्टीमर में देखे बाढ़ ग्रस्त इलाकों के हालात।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। Mathura Flood: यमुना में बढ़ते जलस्तर ने वृंदावन को तीन ओर से चपेट में ले लिया है। करीब दो दर्जन कालोनियों के लोगों के साथ तटीय क्षेत्रों के घरों में पानी पहुंच गया है। ऐसे में बाढ़ की विभीषिका का अवलोकन करने निकले संत प्रेमानंद व्यथित नजर आए। उन्होंने तत्काल अनुयायियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टीमर में बैठकर बाढ़ की विभीषिका का किया निरीक्षण

    संत प्रेमानंद सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने अनुयायियों के साथ स्टीमर में बैठकर बाढ़ की विभीषिका का निरीक्षण करने निकल पड़े। यमुना किनारे बारहघाट से स्टीमर में सवार हुए संत प्रेमानंद ने कॉलोनियों में पहुंचकर हालात देखे और घरों की छत पर रह रहे लोगों को देख भावुक नजर आए।

    एक घंटे तक संत प्रेमानंद ने किया भ्रमण

    बारह घाट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब एक घंटे संत प्रेमानंद ने अनुयायियों संग भ्रमण किया और बाराह घाट से सौभरि वन होते हुए स्टीमर से एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान संत प्रेमानंद पूरी तरह शांत भाव में नजर आए। मंगलवार सुबह भी शांत भाव में नजर आए।

    अनुयायियों ने बांटी मदद

    संत प्रेमानंद के निरीक्षण के बाद उनके अनुयायियों ने स्टीमर की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरों की छत पर रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट और पानी पहुंचाया।