विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा DM सीपी सिंह ने बदले SDM: संजय सिंह गोवर्धन और साक्षी शर्मा छाता की एसडीएम बनीं

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 03:33 PM (IST)

मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने जिले की प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था सुधारने के लिए पांच एसडीएम अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

मथुरा डीएम सीपी सिंह। फाइल फोटो।

मथुरा डीएम सीपी सिंह। फाइल फोटो।

HighLights

  1. डीएम सीपी सिंह ने पांच एसडीएम अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले।

  2. संजय सिंह को गोवर्धन का एसडीएम नियुक्त किया गया।

  3. साक्षी शर्मा छाता की नई उप जिलाधिकारी बनीं।

जागरण संवाददाता, मथुरा। डीएम सीपी सिंह ने जिले में प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम स्तर के पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रशिक्षु सहायक मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम को एसडीएम गोवर्धन से गोवर्धन में ही एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। गोवर्धन में तैनात उप जिलाधिकारी न्यायिक संजय सिंह को एसडीएम गोवर्धन की कमान सौंपी गई है। मथुरा में तैनात उप जिलाधिकारी न्यायिक साक्षी शर्मा को छाता का एसडीएम बनाया गया है।

छाता एसडीएम अखिलेश कुमार को महावन में एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। महावन में तैनात एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार को सदर में इसी पद पर तैनाती दी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर सतर्क रहें, छेड़खानी की सूचना तुरंत दें

मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को इंटरनेट मीडिया के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल और असामाजिक तत्वों से निपटने के प्रति जागरूक किया। टीम ने कहा कि बसों, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी होने पर चुप न रहें और 1090 पर या थाने में तुरंत सूचना दें। वाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इन्स्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म का सावधानी से उपयोग करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें- मथुरा में 70 साल के बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये लूटे, धान की फसल के पैसे लेकर लौट रहे थे घर

यह भी पढ़ें- मथुरा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष मुठभेड़ में घायल, ऑडियो में कहा था- 4-5 मर्डर और होने हैं


हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

यातायात नियमों की जानकारी देकर स्वयं उनका पालन करने और घर व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। महिला सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।<

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।