विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में 70 साल के बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये लूटे, धान की फसल के पैसे लेकर लौट रहे थे घर

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM (IST)

मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग से 2.13 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये लूटे गए।

  2. केडी मेडिकल कॉलेज पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का मारकर उनसे 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोकैरा गांव निवासी 70 वर्षीय वासुदेव ने पुलिस को बताया कि वह धान की फसल के रुपये लेने मथुरा आए थे। उनके पास पहले से लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये भी थे।

लाखन सिंह के नहीं मिलने पर वह मथुरा में मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे। यहां से धान की फसल के 1.68 लाख रुपये लेकर टेंपो से घर लौट रहे थे।

धक्का मारकर लूट लिए रुपये

रास्ते में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया और उनके पास मौजूद कुल 2.13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- आगरा: रेलवे के AOM की आत्महत्या पर सीनियर डीओएम आरोपों में घिरे, पत्नी ने दी तहरीर

यह भी पढ़ें- कार लूट का आरोपित मैनपुरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

छाता पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।