कार लूट का आरोपित मैनपुरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Mainpuri News: मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ के बाद कार लूट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पैर ...और पढ़ें

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
HighLights
मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ में कार लूट का आरोपित गिरफ्तार।
आरोपित के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लूटी गई कार, मोबाइल और तमंचा पुलिस ने बरामद किया।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र में आठ दिन पहले कार लूटने वाले बदमाश से सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से लूटी हुई कार, चालक का मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। एएसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच मुठभेड़ की जानकारी ली और घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात औरैया से एक हुंडई औरा कार बुक कराई गई थी। उसी रात सवारी के रूप में बैठे बदमाश कुरावली क्षेत्र में चालक को धक्का देकर कार लूट ले गए। वारदात के दौरान चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं।
देर रात हुई मुठभेड़ के बाद आरोपित अस्पताल में कराया भर्ती
सोमवार की रात स्वाट और सर्विलांस टीम कुरावली पुलिस के साथ घिरोर रोड पर नहर पुल के निकट वाहन चेकिंग कर रही थीं। तभी एक सफेद कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
लूटी गई कार और चालक का मोबाइल बरामद, इटावा का रहने वाला है आरोपित
पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी गांव नगरिया यादवान, थाना भरथना इटावा बताया। उसके कब्जे से लूटी हुई कार, तमंचा और चालक से लूटा मोबाइल भी बरामद हुआ है। अब पुलिस घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।