विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: रेलवे के AOM की आत्महत्या पर सीनियर डीओएम आरोपों में घिरे, पत्नी ने दी तहरीर

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:47 AM (IST)

आगरा में रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली, जिसके बाद ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. एओएम अभिषेक कुशवाहा ने आगरा कार्यालय में की आत्महत्या।

  2. पत्नी ने सीनियर डीओएम कुलदीप मीना पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

  3. सुसाइड नोट में अभिषेक ने खुद को बताया जिम्मेदार।

जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की ऑफिस में आत्महत्या पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) कुलदीप मीना आरोपों में घिर गए हैं। अभिषेक की पत्नी आस्था रानी और मां सुशीला ने उन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पत्नी ने सीनियर डीओएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को सोमवार को सदर थाने में तहरीर दे दी। उधर, दोपहर 12 बजे परिचालन सहित अन्य विभागों के रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम ऑफिस के बार प्रदर्शन कर सीनियर डीओएम को कुलदीप की मौत का जिम्मेदार बताया। उनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर हड़ताल की भी चेतावनी दी।

ऑफिस में मिली डायरी में पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें कुलदीप ने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार बताया है।

एओएम अभिषेक कुमार की पत्नी ने सदर थाने में दी तहरीर

गाजीपुर में सैयदपुर के खजुरा निवासी अभिषेक कुशवाहा का चार माह पहले प्रमोशन हुआ था। इससे पहले वे उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन में अभिषेक सतर्कता विभाग में इंस्पेक्टर थे। रेल मंडल आगरा में उनकी पहली पोस्टिंग थी। रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद घर नहीं पहुंचे थे। कर्मचारियों ने खोजबीन की तो रात 10.30 बजे अभिषेक अपने कार्यालय के सोफे में पड़े हुए मिले।

आवास अभी नहीं हुआ है आवंटित

अभिषेक की पत्नी आस्था रानी ने बताया कि अभी तक आवास आवंटित नहीं हुआ था। अधिकारी ट्रांजिट आवास में परिवार रह रहा था। एक माह पूर्व सास सुशीला देवी गाजीपुर से आगरा आई थीं। आगरा में तैनाती के कुछ दिनों के बाद सीनियर डीओएम कुलदीप मीना ने पति को परेशान करना शुरू कर दिया था। छुट्टी नहीं देते थे और मौका मिलते ही अपशब्द कहते थे। यहां तक लगातार ड्यूटी करवाते थे।

यह भी पढ़ें- 'पति से एक्स्ट्रा ड्यूटी कराते थे', आगरा DRM ऑफिस में रेलवे अधिकारी अभिषेक की मौत पर पत्नी का आरोप

पत्नी ने लगाए सीनियर डीओएम पर उत्पीड़न के आरोप

पत्नी ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम चार बजे घर आए और डायरी लेकर फिर वापस चले गए। रात साढ़े नौ बजे कर्मचारी घर आया और फिर अभिषेक के बारे में पूछताछ की। अभिषेक का मोबाइल बंद था। वह कहां थे। इसका कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने कहा कुलदीप मीना द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार कुलदीप ने कहा था कि मेरे सामने कीड़े मकौड़े हो, मैं तुझे नौकरी करना दुश्वार कर दूंगा। आस्था ने सदर थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय के बाहर 45 मिनट तक किया प्रदर्शन

वहीं दोपहर 12 बजे परिचालन विभाग सहित अन्य रेलवे यूनियन के कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सीनियर डीओएम को जल्लाद बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। ठोस कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। 12.45 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए।

पुलिस ने बताया दो पेज का मिला है सुसाइड

इंस्पेक्टर सदर हंसराज भदौरिया ने बताया कि कमरे में रखी मिली डायरी में दो पेज पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें कुलदीप ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। यह भी लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान थे। काम भी भूल जाते थे। कुलदीप का मोबाइल भी बंद मिला है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम, गर्मी-बारिश के बाद अब सात दिनों तक छाएगा कोहरा; रहें सावधान

नहीं देखने दिया चेहरा

एओएम अभिषेक सिंह की पत्नी आस्था रानी ने एक और आरोप लगाया है। आस्था ने बताया कि रविवार रात वह और उनकी सास रेलवे अस्पताल में बैठे रहे। सोमवार को भी कई घंटे बैठने के बाद भी पति का चेहरा तक नहीं देखने दिया। तीन से चार लोग उनके पास आए और कुछ भी न कहने की बात कही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।