Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: सरकार दलित विरोधी, आम आदमी सुरक्षित नहीं... सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पुलिस पर उठाए सवाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 13 Jul 2025 08:51 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने मथुरा के भरतिया और डहरूआ गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। सुमन ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने और दूल्हों से मारपीट के मामलों में पुलिस की ढिलाई पर चिंता जताई और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

    Hero Image
    मथुरा पहुंचे सपा राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन (बाएं से दूसरे)। साथ में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल।

    संसू, जागरण, चौमुहां (मथुरा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन शनिवार को मथुरा आए। यहां गांव डहरूआ व भरतिया गांव के पीड़ित स्वजन से मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। कहा, इस सरकार में आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन जैंत थाना क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे। यहां क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा को देखा। अनुसूचित समाज के लोगों की पीड़ा को सुना। पुलिस से प्रतिमा लगाने का समय पूछा। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव डहरूआ पहुंचे। यहां बीते दिनों अनुसूचित जाति के दूल्हों की निकासी के दौरान तेज आवाज में साउंड बजाने पर ठाकुर समाज के लोगों ने मारपीट कर दी थी। सपा नेता पीड़ित स्वजन से मिले।

    राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन गांव भरतिया व डहरूआ के पीड़ितों से मिले

    स्वजन ने उन्हें बताया, पुलिस ने मामला दर्ज किया, कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल में पेश किया, लेकिन वे शाम को जमानत पर घर आ गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने धाराओं में मुकदमा कमजोर किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा आंबेडकर प्रतिमा टूट रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। डहरूआ मामले में पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन प्रभावी नहीं की। अज्ञात आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने एवं चार्जशीट लगाने की मांग की। उनके साथ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव आदि सपाई मौजूद रहे।