Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भय और प्रलोभन छोड़ें...', यूपी के ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक से बोले संत प्रेमानंद

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 10:34 AM (IST)

    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार सुबह संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। संत ने आशीर्वचन में कहा कि भय और प्रलोभन से दूर रहें। ईश्वर ने अभी जो जिम्मेदारी दी है उसे समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित करें। नाम जप करें भगवान इस पद से भी आगे सेवा का अवसर देंगे। आगे बढ़ो हमारे भारत और समाज की सेवा करो।

    Hero Image
    मथुरा वृंदावन में श्री राधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    जागरण संवाददाता, वृंदावन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार सुबह संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। संत ने आशीर्वचन में कहा कि भय और प्रलोभन से दूर रहें। ईश्वर ने अभी जो जिम्मेदारी दी है, उसे समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित करें। नाम जप करें, भगवान इस पद से भी आगे सेवा का अवसर देंगे। आगे बढ़ो, हमारे भारत और समाज की सेवा करो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीराधाकेलि कुंज आश्रम में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे उप मुख्यमंत्री की संत प्रेमानंद से मुलाकात हुई। संत ने कहा मनुष्य जन्म केवल भगवतप्राप्ति के लिए हुआ है। यह प्राप्ति सिर्फ महात्मा बनने से नहीं, बल्कि ईमानदारी से कर्तव्य करने से होगी। आपको जो पद, समाजसेवा का अवसर मिला है, उसे ईमानदारी से पूरा करें। साथ ही नामजप करें, तो भगवतप्राप्ति हो जाएगी।

    संत ने कहा कि प्रलोभन व भय दोनों हमें नीचे गिराते हैं। जो विधान प्रभु ने रच दिया है, उसके विपरीत कोई ताकत नहीं, जो कोई हमारा रोम भी उखाड़ सके। हमें निर्भय रहना चाहिए। समाज में आपकी लोकप्रियता है। इससे बड़ा कोई धन नहीं हो सकता। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने प्रियाकांतजू मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर से आशीर्वाद लेकर आध्यात्मिक चर्चा की। उन्होंने गिरिराज जी में भी पूजन किया।