साधकों ने छोड़ा श्रीराधा केलिकुंज: संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए यमुना विहार आश्रम में उमड़ी भीड़, लगे राधे के जयकारे
संत प्रेमानंद के दर्शन न होने से क्षुब्ध साधकों ने श्रीराधा केलिकुंज छोड़कर यमुना विहार आश्रम का रुख किया। रविवार सुबह प्रेमानंद जी ने उन्हें दर्शन दिए, जिससे यमुना तट जयकारों से गूंज उठा।

श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम। जागरण।
HighLights
साधकों ने प्रेमानंद के दर्शन हेतु श्रीराधा केलिकुंज छोड़ा
यमुना विहार आश्रम में संत प्रेमानंद ने दिए दर्शन
पांच हजार अनुयायी दर्शन के लिए यमुना विहार पहुंचे
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। लंबे समय से यमुना पार एकांतवास पर रहे रहे संत प्रेमानंद के दर्शन न होने से क्षुब्ध आश्रम के साधकों ने श्रीराधा केलिकुंज छोड़कर यमुना विहार आश्रम के लिए प्रस्थान कर दिया। अब श्रीराधा केलिकुंज पूरी तरह से खाली ही नजर आ रही है। जबकि संत प्रेमानंद की वृंदावन में मौजूदगी के समय कुंज में हजारों साधक अपनी सेवाएं देते नजर आते थे।
साधकों के यमुना विहार आश्रम पहुंचने के बाद रविवार की भोर में संत प्रेमानंद ने उन्हें दर्शन दिए ताे साधकों ने राधारानी के जयकारे शुरू कर दिए। पूरा यमुना का किनार जयकारों से गूंज उठा।
यमुना विहार आश्रम में संत प्रेमानंद ने दिए दर्शन
संत प्रेमानंद ने मई के महीने में नियमित रूप से रात्रिकालीन पदयात्रा, एकांतिक दर्शन, एकांतिक वार्ता को स्थगित कर यमुना पार जहांगीरपुर के नए आश्रम यमुना विहार आश्रम में रहकर एकांतवास शुरू कर दिया था। महीने में एक या दो बार वे श्रीराधा केलिकुंज आकर भक्तों को दर्शन देते रहे।
लेकिन, अब लंबे समय से संत प्रेमानंद के वृंदावन लौटने की उम्मीद जब उनके साधकों की टूटने लगी तो शुक्रवार की रात से ही श्रीराधा केलिकुंज के साधकों ने आश्रम छोड़ना शुरू कर दिया और यमुना पार के यमुना विहार आश्रम में डेरा डालना शुरू कर दिया। रात में साधक अपने सामान के साथ निकलते हैं और यमुना विहार आश्रम पहुंच रहे हैं।
पांच हजार अनुयायी और साधक यमुना विहार आश्रम के बाहर हुए एकत्रित
साधकों की इच्छा पूरी करने के लिए रविवार की सुबह चार बजे संत प्रेमानंद ने दर्शन देने का निर्णय लिया तो रात में ही लगभग पांच हजार अनुयायी और साधक यमुना विहार आश्रम के बाहर संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए एकत्रित हो गए। संत प्रेमानंद के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए तो यमुना का किनार जयकारों से गूंज उठा।
श्रीराधा केलिकुंज के ट्रस्टियों में शामिल गर्वीली शरण से जब आश्रम के खाली हाेने की जानकारी करने की कोशिश की तो संपर्क स्थापित नहीं हाे सका। जबकि इंटरनेट मीडिया में आश्रम के खाली होने पर तरह-तरह चर्चाएं भी व्याप्त हो गई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।