Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी हवा, बांके बिहारी के दर्शन कर कह दी ये बड़ी बात

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 10:11 AM (IST)

    UP News कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा सोमवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। मंदिर में पूजा के बाद राबर्ट वाड्रा ने देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र कायम होने की प्रार्थना की। उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं।

    Hero Image
    राबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को दी हवा

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। (Lok Sabha Election 2024) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा सोमवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। मंदिर में पूजा के बाद राबर्ट वाड्रा ने देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र कायम होने की प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं। वाड्रा ने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

    श्रृंगार आरती के दर्शनों के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी से उन्होंने देश में सुख शांति की प्रार्थना की है। साथ ही धर्मनिरपेक्ष आवाज देश में बुलंद हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और भगवान उनकी मेहनत को समझेंगे।

    अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब

    अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पूरे देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं। सही समय आने पर इसका निर्णय लेंगे।

    उन्होंने भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार कायम होनी चाहिए और आइएनडीआइ गठबंधन पूरी मजबूती से इस ओर काम कर रहा है। वाड्रा ने दर्शन के बाद ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का आनंद लिया और भक्तों को प्रसाद भी बांटा।

    इसे भी पढ़ें: बसपा ने दौड़ाई सोशल इंजीनियरिंग की ट्रेन, मायावती ने दंगों का जिक्र कर जाट-मुस्लिम और दलित एकजुटता का खेला दांव