Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: भाजपा-रालोद में रार... लक्ष्मी नारायण के बयान पर भाजपा में मौन, रालोद को नेतृत्व के इशारे का इंतजार

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 07:26 AM (IST)

    UP Politics मथुरा में भाजपा और रालोद के बीच तनाव बढ़ गया है। रालोद एमएलसी ने मंत्री लक्ष्मी नारायण के रालोद पर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। रालोद ने मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई है।

    Hero Image
    भाजपा सरकार में मंत्री हैं चौधरी लक्ष्मी नारायण। फाइल

    जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता विधानसभा क्षेत्र में चिर-प्रतिद्वंद्वी गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के बीच वाकयुद्ध पर रालोद और भाजपा दोनों में सियासी सनसनी फैल गई है।

    रालोद को पट्टपांव (पनौती) बताने के लक्ष्मी नारायण के बयान पर भाजपा ने पूरी तरह मौन साध लिया है। जिलाध्यक्ष ने इस पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। रालोद एमएलसी योगेश नौहवार ने मुखर होकर साफ कहा कि व्यक्तिगत लड़ाई तक ठीक, लेकिन पार्टी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रालोद एमएलसी बोले, व्यक्तिगत लड़ाई ठीक, पार्टी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

    पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह और गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण कई विधानसभा चुनाव में आमने-सामने होते हैं। दोनों के बीच सियासी अदावत भी काफी पुरानी है। पिछले दिनों रालोद मुखिया जयन्त चौधरी ठाकुर तेजपाल सिंह के घर गए।

    इस पर तेजपाल सिंह ने एक निजी चैनल से कहा कि जयन्त चौधरी ने कहा है कि छाता विधानसभा सीट इस पर भाजपा से गठबंधन में रालोद के खाते में आएगी और तेजपाल के बेटे को टिकट मिलेगी। बस इसी बयान पर चौधरी लक्ष्मी नारायण मुखर हुए।

    जयन्त ने कुछ भी बोलने से इनकार किया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी साधी चुप्पी

    ठाकुर तेजपाल पर टिप्पणी के साथ ही रालोद को भी पट्टपांव (पनौती) पार्टी बता दिया। साफ कहा कि रालोद जिसके साथ रहती है, उसका सूपड़ा साफ हो जाता है। रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने इस मामले में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई। जिला स्तर पर पार्टी नेताओं ने प्रेसवार्ता कर चौधरी लक्ष्मी नारायण को पद से हटाने की मांग की। पार्टी पर बयानबाजी से रालोद पदाधिकारी मुखर हैं। भाजपा ने मौन साध लिया है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने इस पर बात करने से इन्कार किया। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री को भी कई बार फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने बताया कि पार्टी नेतृत्व जो भी आदेश देगा, उसी के मुताबिक काम करेंगे। रालोद मुखिया जयन्त चौधरी ने कहा कि इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है।