विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा-वृंदावन में साल 2024 में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या कर देगी हैरान, राधे-राधे से गूंजी कान्‍हा की नगरी

Published: Thu, 13 Feb 2025 12:21 PM (IST)

2024 में कान्हा की नगरी वृंदावन में 9 करोड़ श्रद्धालुओं के राधे-राधे की गूंज सुनाई दी। इनमें 1.36 लाख विदेशी ...और पढ़ें

9 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाए राधे-राधे के जयकारे।
9 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाए राधे-राधे के जयकारे।

नवनीत शर्मा, मथुरा। कान्हा की नगरी पर्यटन का हब बनने जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को यहां हर वर्ष देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। 2024 में कान्हा की नगरी वृंदावन में 9 करोड़ श्रद्धालुओं के राधे-राधे की गूंज सुनाई दी। इनमें 1.36 लाख विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।

वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 7.90 करोड़ रहा था। इस वर्ष 1.10 करोड़ अधिक श्रद्धालुओं ने यहां मंदिरों के दर्शन कर धर्मलाभ कमाया। हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से यहां रोजगार के अवसर भी बड़े स्तर पर विकसित हो रहे हैं। हजारों लोग मंदिरों के आसपास कामकाज कर रोजगार कमा रहे हैं।

रोजगार के म‍िल रहे अवसर

कोई फूल बेच रहा है तो कोई पूजा से संबंधित सामग्री। हर वर्ग यहां कारोबार कर अपने परिवार की आजीविका को चला रहा है। ये सब ठाकुरजी की कृपा से ही हो रहा है। वहीं सरकार भी इस ओर खुलकर खर्च कर रही है।

विकसित की जा रही हैं सुव‍िधाएं

आपको बता दें क‍ि मथुरा वृंदावन में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पौराणिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। ब्रज में द्वापरयुग जीवंत किया जा रहा है। वन विकसित किए जा रहे हैं, जहां कान्हा के प्रिय वृक्षों का रोपण किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा वृंदावन भाया

मथुरा। वर्ष 2024 में श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा वृंदावन भाया। यहां 2.54 करोड़ भारतीय और करीब 70 हजार विदेशी श्रद्धालु आए। गोवर्धन दूसरे नंबर पर रहा। गोवर्धन में 2.1 करोड़ भारतीय और 14 हजार विदेशी श्रद्धालु आए।

ग्रामीण क्षेत्र के स्थल भी हो रहे विकसित

ब्रज में पग-पग पर कान्हा के क्रीड़ास्थल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे हैं। बरसाना, नंदगांव, मांट, महावन, गोकुल में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हर जगह पर्यटन सुविधा केंद्र बन रहे हैं।

वर्ष 2024 में आए श्रद्धालुओं का आंकड़ा

मथुरा

  • 12655062- कुल श्रद्धालु आए मथुरा में
  • 12618886- भारतीय श्रद्धालु आए मथुरा में
  • 36176- विदेश श्रद्धालु आए मथुरा में

वृंदावन

  • 25532544- वृंदावन में आए श्रद्धालु
  • 25462565- वृंदावन में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 69979- वृंदावन में आए विदेशी श्रद्धालु

बरसाना

  • 6793471- बरसाना में आए श्रद्धालु
  • 6790232- बरसाना में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 3239- बरसाना में आए विदेश श्रद्धालु

नंदगांव

  • 4208905- नंदगांव में आए श्रद्धालु
  • 4206643- नंदगांव में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 2262- नंदगांव में आए विदेशी श्रद्धालु

गोवर्धन

  • 21963646- गोवर्धन में आए श्रद्धालु
  • 21948913- गोवर्धन में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 14733- गोवर्धन में आए विदेशी श्रद्धालु

कुसुम सरोवर

  • 3992719- कुसुम सरोवर पर आए श्रद्धालु
  • 3990240- कुसुम सरोवर पर आए भारतीय श्रद्धालु
  • 2479- कुसुम सरोवर पर आए विदेश श्रद्धालु

राधाकुंड

  • 8000683- राधाकुंड में आए श्रद्धालु
  • 7997740- राधाकुंड में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 2943- राधाकुंड में आए विदेश श्रद्धालु

गाेकुल

  • 2309683- गोकुल में आए श्रद्धालु
  • 2308000- गोकुल में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 1683- गोकुल में आए विदेश श्रद्धालु

महावन

  • 1156273- महावन में आए श्रद्धालु
  • 1155500- महावन में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 773- महावन में आए विदेशी श्रद्धालु

बलदेव

  • 3468796- बलदेव में आए श्रद्धालु
  • 3467000- बलदेव में आए भारतीय श्रद्धालु
  • 1796- बलदेव में आए विदेश श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: Republic Day पर मथुरा में उमड़ी भीड़, बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी कतार में लगे... बिगाड़े हालात

यह भी पढ़ें: वृंदावन के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरीं; पंजाब की छह छात्राओं की बिगड़ी तबीयत