यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मथुरा रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शुरू, 14 ट्रेन निरस्त; 21 देरी से चलेंगी
मथुरा-भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पलवल-मथुरा रेलखंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। कई ट्रेनें रद्द, देरी से ...और पढ़ें

ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्री।
HighLights
मथुरा-भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य जारी।
14 ट्रेनें निरस्त, 21 देरी से और 7 के मार्ग बदले गए।
पलवल-मथुरा रेलखंड पर सुगम संचालन हेतु कार्य।
जागरण संवाददाता, मथुरा। रेल प्रशासन द्वारा पलवल–मथुरा रेलखंड में रेल परिचालन को अधिक सुगम व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मथुरा-भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। रेलवे द्वारा मथुरा जंक्शन-भूतेश्वर के मध्य डाली गई दो नई रेल लाइन पर किया जाना है। इस कारण ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
छह ट्रेन री-शेड्यूल से संचालित हाेंगी। 21 ट्रेन मार्ग में देरी से संचालित हाेंगी। सात ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 12 ट्रेन शार्ट टर्मिनेट की गई हैं।
रेलवे द्वारा मथुरा जंक्शन-भूतेश्वर स्टेशन के मध्य किया जाएगा कार्य
मथुरा जंक्शन-भिवानी जंक्शन चार से सात अक्टूबर तक 1.55 घंटा और आठ, नौ अक्टूबर चार घंटा देरी से अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।
- मथुरा जंक्शन-सवाई माधोपुर चार से नौ अक्टूबर तक 1.20 घंटा और मथुरा जंक्शन-बाड़मेर का संचालन एक घंटे देरी से होगा।
- अमृतसर-इंदौर द्वि-साप्ताहिक चार और आठ अक्टूबर को 1.25 घंटे मार्ग में देरी से संचालित होगी।
- ऊधमपुर -दुर्ग साप्ताहिक नौ अक्टूबर को 1.25 घंटे, जम्मू तवी–पुणे चार से नौ अक्टूबर तक 1.30 घंटे, फिरोजपुर-सियोनी चार से नौ अक्टूबर तक 1.20 घंटे, अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक चार अक्टूबर को 1.25 घंटे तक मार्ग में लेट होगी।
- भिवानी जंक्श्न-मथुरा जंक्शन चार से नौ अक्टूबर तक 1.50 घंटे, अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक चार अक्टूबर को 1.25 घंटे, चार से नौ अक्टूबर तक भिवानी जंक्शन-मथुरा जंक्शन 1.50 घंटा, योग नागरी ऋषिकेश-पुरी 1.10 घंटा, निजामुद्दीन-कोटा 20 मिनट, अमृतसर-नांदेड 25 मिनट, निजामुद्दीन–जबलपुर 30 मिनट तक मार्ग में प्रभावित होगी।
- मुंबई सेंट्रल -निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक पांच अक्टूबर को 40 मिनट, एर्णाकुलम-निजामुद्दीन छह अक्टूबर को एक घंटा, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन सात, आठ अक्टूबर को 40 मिनट, तिरुपति-निजामुद्दीन त्रि-साप्ताहिक सात अक्टूबर को 30 मिनट प्रभावित होगी।
- कन्याकुमारी-निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक सात अक्टूबर को 30 मिनट, त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन साप्ताहिक छह अक्टूबर को 20 मिनट, कासगंज-मथुरा जंक्शन चार से नौ अक्टूबर तक मार्ग में 10 मिनट देरी से चलेगी।
- आगरा कैंट-पलवल, पलवल-आगरा कैंट, आगरा कैंट-रुंधी, रुंधी-आगरा कैंट 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। भिवानी जंक्शन -मथुरा जंक्शन नौ व 10 अक्टूबर, मथुरा जंक्शन -भिवानी जंक्शन 10 व 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
- मथुरा जंक्शन-सवाई माधोपुर नौ व 10 अक्टूबर को, सवाई माधोपुर-मथुरा जंक्शन 10 व 11 को, मथुरा जंक्शन–अलवर, अलवर-मथुरा जंक्शन, कासगंज–आगरा किला, आगरा किला-कासगंज, कासगंज–अछनेरा, अछनेरा -कासगंज 10 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
21 ट्रेन मार्ग में देरी से होंगी संचालित, आज से परेशानी
- विशाखापट्टनम -अमृतसर त्रि-साप्ताहिक नौ अक्टूबर को आगरा कैंट-मथुरा जंक्शन-नई दिल्ली के स्थान पर आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी। वहीं 12 ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन रहेगा। बाड़मेर -मथुरा जंक्शन नौ अक्टूबर को गोवर्धन तक चलेगी।
- मथुरा जंक्शन-बाड़मेर 10 अक्टूबर को गोवर्धन तक चलेगी। सकूरबस्ती-मथुरा जंक्शन 10 अक्टूबर को पलवल तक, मथुरा जंक्शन-सकूरबस्ती 10 अक्टूबर को पलवल से चलेगी।
- गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन 10 अक्टूबर को कोसीकलां तक चलेगी। मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद 11 अक्टूबर को कोसीकलां से चलेगी।
यह देरी से चलेंगी ट्रेन
मुंबई सेंट्रल-निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक नौ अक्टूबर को 2.30 घंटे देरी से संचालित होंगी। तिरुपति-निजामुद्दीन त्रि-साप्ताहिक नौ अक्टूबर को 30 मिनट, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक नौ अक्टूबर को 20 मिनट, योग नागरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर द्वि-साप्ताहिक 10 अक्टूबर को 1.05 घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटरा चेन्नई सेंट्रल नौ अक्टूबर को मार्ग में 40 मिनट तक प्रभावित हेागी।
