मेरे गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहौ
दीपावली के बाद रविवार को गोवर्धन पूजन किया गया। घर-घर में गोबर से गिर्राज महाराज बनाए गए। फूलों से सजाया गया।
जेएनएन, मथुरा : दीपावली के बाद रविवार को गोवर्धन पूजन किया गया। घर-घर में गोबर से गिर्राज महाराज बनाए गए। फूलों से सजाया गया। शाम को गिर्राज महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। घर-घर में गिर्राज महाराज के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में भी पूजन किया गया।
प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव में सुबह भगवान का अभिषेक हुआ। नवीन वस्त्र धारण कराए गए। गौरव गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी ने ठाकुर का श्रृंगार किया। संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, मनमोहन, सुरेश अग्रवाल, महेश गोयल, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा द्वारा गिरिराज महाराज की पूजा- अर्चना की गई। फूल बंगला सजाया गया। भक्त गिर्राज महाराज की जय-जयकार कर रहे थे। गिरिराजजी की आरती उतारी गई। मंदिर को रोशनी से जगमग हो गया। छत्ता बाजार स्थित प्राचीन मंदिर गोवर्धननाथ में भगवान का श्रृंगार किया गया। गाय के गोबर से निर्मित गिरिराजजी का सेवायत लोकेंद्रनाथ कौशिक, नारायन प्रसाद शर्मा, राहुल शर्मा, वेदांत कौशिक, अभिषेक गौड़ द्वारा पूजन किया गया। भक्तों द्वारा परिक्रमा की गई। ठाकुरजी को अन्नकूट का प्रसाद लगाया गया। महाविद्या कालोनी में सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई।
वृंदावन स्थित केशवधाम में गिर्राज पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। निदेशक ललित के निर्देशन में आयोजित गोवर्धन पूजा में केशवधाम में चल रहे सभी प्रकल्पों में शामिल लोग और बनवासी बालक मौजूद रहे। वनवासी बालकों द्वारा बनाए गए गोबर के गिर्राजजी का दूध व अन्य पूजन सामग्री से पूजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. मनोजमोहन शास्त्री रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, पार्षद वैभव अग्रवाल, प्राणबल्लभ दुबे, कैलाश द्विवेदी, संजय मौजूद रहे। प्राचीन सप्तदेवालयों में भी गोबर से गोवर्धन बनाकर भक्तों ने पूजन किया। ठाकुरजी को अन्नकूट परोसा गया। सुरीर में देवी मंदिर पर महंत रघुनंदन दास ने अन्नकूट कार्यक्रम में गोवर्धन पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रसाद वितरित किया।
द्वारिकाधीश मंदिर में किया गया गोवर्धन पूजन
मथुरा : ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीशजी महाराज गोवर्धन पूजा की गई। दीपावली पूजन भी किया गया।
दीपावली का पूजन शाम छह बजे मंदिर के कार्यालय में किया गया। इसके बाद गाय का पूजन कर कान जगाई की गई। सुबह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि दीपावली का पूजन मंदिर के सेवा अधिकारी अजय भट्ट द्वारा कराया गया। कोरोना महामारी की वजह से भक्तों को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दर्शन नहीं हो सके। शाम चार से सात बजे तक ठाकुर जी के अन्नकूट के दर्शन हुए। धार्मिक मान्यता है कि ठाकुरजी को गोवर्धन पर्वत उठाने में श्रम करना पड़ा। उस श्रम का भोग अन्नकूट के रूप में ठाकुरजी को धराया जाता है। भक्तों ने अन्नकूट के दर्शन कर अपने को धन्य समझा। मंदिर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक, बृजेश कुमार, सुधीर कुमार, त्रिलोकीनाथ, राजीव चतुर्वेदी, कमला शंकर, बृजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।