विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल; वृंदावन आ रहे थे मोटरसाइकिल सवार

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Nov 2026 10:11 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 10:12 AM (IST)

मथुरा में मांट-सुरीर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

  2. हादसे में एक युवक की मृत्यु, दो अन्य घायल

  3. चालक पिकअप लेकर मौके से हुआ फरार

जागरण संवाददाता, मथुरा। मांट-सुरीर मार्ग पर भद्रवन स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार देर रात को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।
सुरीर थाना क्षेत्र के गांव जरारा निवासी गजेंद्र अपने भाई ललित और 12 वर्षीय पीके के साथ टीवीएस स्पोर्ट बाइक से वृंदावन जा रहे थे।

शनिवार देर रात को जैसे ही उनकी बाइक भद्रवन स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी मांट की ओर से आ रही बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

मांट-सुरीर मार्ग पर भद्रवन के नायरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा

टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। ललित और पीके का राया स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वृंदावन जा रहे थे बाइक सवार, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मथुरा भिजवाया। थाना प्रभारी पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 22 घंंटे की दहशत खत्म: संभल की यारा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में पकड़ा तेंदुआ, जंगल में छोड़ने की मांगी अनुमति

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में तनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।