फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में तनाव
फिरोजाबाद के सिंहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सिंहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या
30 वर्षीय प्रदीप कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर मारा गया
घटना के बाद गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
सिंहपुर निवासी प्रदीप कुमार रविवार सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।