Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के DGP आईपीएस राजीव शर्मा का मथुरा से है गहरा कनेक्शन, बधाइयां देने घर पहुंचे लोग

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 10:40 AM (IST)

    मथुरा के रहने वाले आईपीएस राजीव शर्मा को राजस्थान का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। इस खबर से ब्रजवासियों में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर जुट रहे हैं। राजीव शर्मा श्रीकृष्ण और चामुंडा माता के भक्त हैं। उनका पुश्तैनी मकान मथुरा में ही है।

    Hero Image
    राजीव शर्मा के राजस्थान का डीजीपी बनने पर आवास पर उनके बारे में बताते चाचा उमेश और चाची साधना शर्मा।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा के रहने वाले आईपीएस राजीव शर्मा को राजस्थान का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्त से ब्रजवासियों में खुशी का माहौल है। बधाई देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जुट रही है। आईपीएस राजीव शर्मा श्रीकृष्ण के साथ चामुंडा माता के भक्त हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोविंद नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नंबर तीन के समीप आइपीएस राजीव शर्मा का पुश्तैनी मकान है। 60 के दशक में उनके बाबा मोहन लाल शर्मा मथुरा के तहसीलदार थे। तब उन्होंने प्लाट लेकर तीनों बेटे सुरेश चंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा और उमेश शर्मा के लिए मकान बनवाया।

    मथुरा के राजीव शर्मा राजस्थान के नए डीजीपी नियुक्त

    राजीव शर्मा की पढ़ाई आगरा और दिल्ली से हुई। पिता सुरेश शर्मा वर्ष 2004 के करीब बुलंदशहर से सिटी मजिस्ट्रेट के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने नोएडा में मकान बनवाकर परिवार को भी वहीं शिफ्ट कर लिया। चाचा उमेश शर्मा और चाची साधना शर्मा पुश्तैनी मकान में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि राजीव का जन्म मैनपुरी में हुआ है। मथुरा में वह काफी रहे।

    बधाई के लिए घर में जुटी भीड़, ब्रजवासियों में खुशी का माहौल

    राजीव काफी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। मकान में उनकी काफी यादें हैं। वह जब भी मथुरा आते हैं तो अपने कमरे में जाकर पुरानी यादों को ताजा करते हैं। श्रीकृष्ण के साथ गायत्री तपोभूमि के पास बने चामुंडा माता मंदिर में काफी आस्था रखते हैं। वह मथुरा आने पर जन्मभूमि और चामुंडा मंदिर जरूर जाते हैं। राजस्थान के डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति से कालोनी में खुशी का माहौल है। लोगों ने सुबह से ही घरों में पहुंचकर परिवार का मुंह मीठा कराया और उनके साथ खुशियां बांटी।

    2014 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

    चाचा उमेश ने कहा कि यह गौरव का क्षण है कि मथुरा के रहने वाले एक बेटे को राजस्थान पुलिस का मुखिया बनाया गया है। बताते चलें कि आपीएस राजीव शर्मा को वर्ष 2014 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।