Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूटने का था इरादा, चालक की हत्या का प्रयास... 24 घंटे में 6 गिरफ्तार

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:09 PM (IST)

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैवल एजेंसी के मालिक पर हमले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। इस मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों से पुलिस की वर्दी असली और नकली पिस्टल बरामद की है। पीड़ित अंकित कुमार को रोहित नामक एक पूर्व कर्मचारी ने वृंदावन ले जाने के बहाने बुलाया और फिर हमला किया।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेसवे पर कार लूटने का था इरादा, चालक की हत्या का प्रयास; 24 घंटे में 6 गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मथुरा। दो दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के ट्रैवल एजेंसी संचालक को बंधक बना आंखों में मिर्च झोंककर हत्या का प्रयास व कार लूटने की कोशिश की गई। पुलिस के सायरन की आवाज सुन लुटेरे भाग गए थे। इस घटना का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने इस घटना में संलिप्त छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन बाल अपचारी शामिल हैं। लुटेरों से पुलिस की वर्दी, असली व नकली पिस्टल, बुर्का बरामद हुआ है। आरोपितों को जेल भेजा गया है।

    मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के खड़खड़ावांस निवासी अंकित कुमार दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। उनके यहां अंबेडकरनगर के भरिडिया बेलीपुर एवं हाल निवासी दिल्ली रोहित पांडेय चालक था। वाहन से दुर्घटना होने पर अंकित ने रोहित को नौकरी से निकाल दिया था।

    रोहित पर अंकित के 50 हजार रुपये बाकी थे। देने के लिए कहा तो उसने बाद में देने का आश्वासन दिया था। अंकित ने पुलिस को बताया, गुरुवार को रोहित ने वृंदावन जाने के लिए उनकी कार को किराए पर ले जाने को फोन किया था।

    अंकित खुद अपनी अर्टिगा कार से रोहित व उसके साथियों को यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के समीप रोहित ने लघुशंका के बहाने कार रुकवा ली। तभी रोहित व उसके साथियों ने अंकित को बंधक बना लिया और आंखों में मिर्च झोंक कर गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया।

    तभी एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही 112 की पेट्रोलिंग कार आ गई। यह देख रोहित अपने साथियों के साथ भाग गया। शुक्रवार रात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया, सीसीटीवी से घटना की पुष्टि हुई।

    इस घटना में संलिप्त रोहित, बेगू सराय जिले के सिमदाहा निवासी संतोष कुमार, इसी जिले के तारा बरिहारपुर निवासी दीपक एवं तीन बाल अपचारी को गांव तेहरा-लमतोरी के मध्य सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है।

    इनसे पुलिस की वर्दी, एक बुर्का, नकली व असली पिस्टल, चाकू, चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तीनों अपचारी बिहार में बेगू सराय के निवासी हैं। लुटेरे अंकित की कार लूटना चाहते थे। रोहित ने इस घटना की साजिश रची थी। कार लूटकर उसे बेचने की योजना थी।

    comedy show banner
    comedy show banner