Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशन कार्ड अब न प्रधान बनाएगा न डीलर

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Jan 2018 11:14 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, मथुरा: राशन कार्ड न प्रधान बनाएगा और न डीलर को बनाने का अधिकार है। उ ...और पढ़ें

    Hero Image
    राशन कार्ड अब न प्रधान बनाएगा न डीलर

    जागरण संवाददाता, मथुरा: राशन कार्ड न प्रधान बनाएगा और न डीलर को बनाने का अधिकार है। उपभोक्ता अपना कार्ड बनवाने के लिए तहसील मुख्यालय पर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर संपर्क करें। एपीएल और बीपीएल को खत्म कर दिया गया है। अब पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार की दोपहर में दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में सदर तहसील की पूर्ति निरीक्षक प्रीति ¨सह ने उपभोक्ताओं के सवालों का जबाव माकूल जवाब दिया। अधिकांश उपभोक्ता नए राशन कार्ड बनवाने को अपने आवेदन पत्र प्रधान और राशन डीलर के यहां जमा कर रहे हैं। इससे उनके आवेदन पत्र जिलापूर्ति निरीक्षक कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे। सभी यूनिट के आधार नंबर भी पूर्ति निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दें। आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड से ¨लक न किए जाने पर राशन नहीं मिलेगा।

    प्रश्न: मेरी शादी को दस साल हो गए हैं। अभी तक मेरा राशन कार्ड नहीं बना है। राशन बनवाने पर क्या कोई पैसा लगता है। अभी तक मेरे पिता के राशन कार्ड में हैं। अब अपना राशन कार्ड बनवाना चाहता है।

    लोकेश, मुस्तफाबाद, दीनदयाल, तरौली, रामसनेही, इरौली गूजर, राजेश सैनी बिरला मंदिर

    उत्तर: नहीं, राशन कार्ड बनवाने के लिए आप सदर तहसील में आकर अपना आवेदन पत्र जमा कराएं।

    प्रश्न: मैं प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हूं। अपना राशन कार्ड सरेंडर करना चाहता हूं और किसी गरीब परिवार को अपना राशन कार्ड ट्रांसफर कराना चाहता हूं। मुझे क्या करना होगा।

    मेघश्याम शर्मा, गोवर्धन रोड

    उत्तर: आप अगर पात्र नहीं हैं तो अपना राशन कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय या फिर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा करा दें। आप जिस गरीब परिवार का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, उसके लिए महिला के फोटो, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ आपूर्ति कार्यालय में आवेदन करें।

    प्रश्न: मैं विधवा हूं। मेरे चार बच्चे हैं। डीलर राशन नहीं दे रहा है। राशन कार्ड भी नहीं बना है। लिस्ट में बार-बार राशन डीलर नाम कटवा देता है।

    सावित्री देवी, तरौली जनूवी

    उत्तर: आपका राशन कार्ड बन जाएगा। आप अपना आवेदन प्रधान और डीलर को न करें। सीधे तहसील छाता में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा करा दें। आपका राशन कार्ड बन जाएगा।

    प्रश्न: मेरा राशन कार्ड है, लेकिन राशन डीलर उनके बच्चों का राशन नहीं दे रहा है। कहता है कि पांच साल से अधिक हो जाएंगे। तब राशन मिलेगा।

    सत्यप्रकाश, चांदपुर कला

    उत्तर: ऐसा कुछ भी नहीं है, राशन कार्ड में जितने भी यूनिट हैं, सभी को पांच-पांच किलोग्राम राशन दिया जाएगा। आप मांट तहसील पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। कार्ड पर जितने भी यूनिट हैं, सभी को राशन मिलेगा।

    प्रश्न: डीलर कई माह से राशन नहीं दे रहा है। कार्ड भी नहीं बना रहा है। कई बार प्रधान और डीलर को कार्ड बनवाने के लिए कागज दे दिए हैं।

    ब्रजेश कुमार, कोयल, महेश अग्रवाल सौंख,

    उत्तर: पहले आप राशन कार्ड बनवाए। प्रधान और डीलर राशन कार्ड नहीं बनाते हैं। आप अपनी तहसील के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में आवेदन करें।

    प्रश्न: राशन कार्ड के फार्म भरके कई बार दे दिया, लेकिन कार्ड नहीं बना है। प्रधान और डीलर से कह-कह कर थक गईं। अब हम कहां जाएं।

    हजारा बैगम, चांद मोहम्मद, ¨पकी देवी, अनीता देवी, बरौली, लेखराज बठैन कला

    उत्तर: अब आप प्रधान और डीलर को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन पत्र नहीं दें। अगर महावन तहसील नहीं आ सकती हैं। तो उनके यहां आवेदन भिजवा दिए जाएंगे और आप उनको भरकर पूर्ति निरीक्षक को दे देना।

    प्रश्न: हमारे पास पीला राशन कार्ड है, डीलर मिट्टी का तेल नहीं दे रहा है। राशन की कालाबाजारी कर रहा है।

    कल्यान सिह, विजेंद्र सिंह तरौली, बाबूलाल

    उत्तर: पीला राशन कार्ड बंद कर दिया गया है। मिट्टी के तेल इस कार्ड पर नहीं मिल रहा है। सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। आपके गांव में पूर्ति निरीक्षक जाकर शिकायत की जांच करें।

    प्रश्न: कौन-कौन से राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं और कितना राशन एक यूनिट पर मिल रहा है।

    भूपेंद्र राजपूत, सुरीर, ब्रजलाल सींगा पट्टी, गीता, रावल, गजेंद्र ¨सह फतिहा, राहुल फरह

    उत्तर: अब पात्र गृहस्थी और अंत्योदय के ही राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। एक यूनिट पर तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड बंद कर दिया गया है।

    प्रश्न: मैंने गई बार आधार कार्ड दे दिया है, लेकिन राशन डीलर बार-बार आधार कार्ड ¨लक न होने की बात कह रहा है। इसलिए राशन नहीं मिल रहा है।

    सर्वेश देवी, सिवली

    उत्तर: आप के आधार कार्ड और आवेदन किए फार्म में दर्ज किए नाम में कोई गलती होगी। उसको पूर्ति निरीक्षक कार्यालय जाकर संशोधित करा लें। आपकी समस्या हल हो जाएगी।

    प्रश्न: हमारा राशन कार्ड ऑनलाइन बन गया है। हमको आपके कार्यालय से लिखकर दिया गया था कि डीलर उनको राशन दे। क्या हमारा राशन कार्ड बनेगा या नहीं।

    तरुण देव शर्म, आवासीय कॉशीराम कॉलोनी टाउनशिप

    उत्तर: राशन कार्डों का वितरण कराया जा रहा है। एक दो दिन में राशन कार्ड मिल जाएगा।

    प्रश्न: पहले हमारे नाम पर राशन कार्ड था, लेकिन अब नहीं बन रहा है। हमको राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करना चाहिए।

    उत्तर: अब महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। आप पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से फार्म लेकर उसे भर दें। आपका राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा।

    प्रश्न: राशन डीलर राशन नहीं दे रहा है।

    नरेंद्र ¨सह, उस्फार

    उत्तर: आप राशन डीलर के पास जाएं और उनकी बात कराएं। आपको राशन मिलेगा।