Circle Rate: मथुरा में फिर से बढ़ने वाली हैं संपत्तियों की कीमतें, 5 से 20% तक इजाफे की तैयारी
मथुरा जिले में संपत्तियों की सर्किल दरें बढ़ने की संभावना है। मकान दुकान और प्लॉटों के मूल्यों का फिर से निर्धारण होगा जिससे दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। खसरा नंबरों की गलतियों को सुधारने और गाटा संख्या का सही अंकन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, मथुरा। इस वर्ष भी जिले में संपत्तियों की सर्किल दरें बढ़ेंगी। इसके लिए मकान, दुकान या प्लाटों के मूल्य निर्धारण के लिए सर्किल दर की सूची का पुनरीक्षण होगा। विकास की दर के अनुसार पांच से 20 प्रतिशत तक सर्किल दर में वृद्धि हो सकती है।
इसके अलावा वर्तमान प्रभावी सर्किल दर सूची में खसरा संख्याओं के गलत दर्ज होने की शिकायतों को देखते हुए सर्किल दर और खसरा संख्याओं का मिलान भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने सर्किल दर सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। हर वर्ष विकास की दर के आधार पर पांच से 20 प्रतिशत तक सर्किल दर बढ़ाए जाने का प्रविधान है। कहीं कहीं विकास दर अधिक न होने पर सर्किल रेट यथावत भी रखे जाते हैं।
वर्तमान प्रभावी सर्किल दर सूची के संबंध में मुख्य रूप से खसरा संख्याओं की स्थिति वास्तविक स्थिति दर्ज न होने के कारण लोगों की शिकायतें आती रही हैं। हालांकि इनका समय-समय पर निराकरण भी कराया गया है।
सर्किल दर सूची में भूमि के गाटा संख्या की स्थिति का सही अंकन न होने की स्थिति में सीधे तौर पर राजस्व तो प्रभावित होता ही है, साथ ही अनावश्यक रूप से वाद-विवाद से आम लोगों को भी परेशानी होती है।
इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा ने इसके लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर गाटा संख्याओं की सूची 15 दिन में उपलब्ध कराने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को पत्र भेजा है। उप निबंधक प्रथम अजय त्रिपाठी ने बताया कि कि सूची के आधार पर रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा सर्किट रेट पुनरीक्षण का प्रस्ताव तैयार होगा।
इन बिंदुओं पर तैयार होगी सूची-
- राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित गाटा।
- जिला मार्ग पर स्थित गाटा संख्या, लिंक मार्ग पर स्थित गाटा।
- नवीन विकसित सड़क मार्ग व लिंक मार्ग पर स्थित गाटा।
- आबादी घोषित गाटा।
- आबादी के समीप 200 मीटर की त्रिज्या में स्थित गाटा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।