विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Transfer: एसएसपी श्लोक कुमार ने मथुरा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 16 दारोगाओं का ट्रांसफर

Published: Wed, 08 Oct 2025 08:34 AM (IST)

मथुरा के एसएसपी ने 16 दारोगा का तबादला किया है जिनमें से एक को मांट कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया ...और पढ़ें

मथुरा के एसएसपी हैं श्लोक कुमार। जागरण
मथुरा के एसएसपी हैं श्लोक कुमार। जागरण

HighLights

  1. मथुरा में 16 दारोगा का तबादला
  2. एसएसपी श्लोक कुमार ने जारी किया आदेश
  3. मांट कस्बा चौकी को मिला नया प्रभारी

जागरण संवाददाता, मथुरा। एसएसपी ने आदेश जारी करके 16 दारोगा को इधर-उधर किए हैं। इनमें एक को मांट कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बरसाना थाने के उप निरीक्षक मयंक को थाना गोविंदनगर, सूरज कुमार को गोविंद नगर से बरसाना, अंकुश चौधरी को नौहझील से जैंत, शिवम कुमार को जैंत से नौहझील, स्वाती को बरसाना से रिफाइनरी भेजा है।

रिफाइनरी से बरसाना मोनालिसा का ट्रांसफर

मोनालिसा को रिफाइनरी से बरसाना, अमन को राया से फरह, राज वर्मा को फरह से राया, आकाश चौधरी को बरसाना से मगोर्रा, हरेंद्र कुमार को बरसाना से मगोर्रा, आकाश कुमार को गोवर्धन से मांट कस्बा चौकी प्रभारी, प्रदीप कुमार को मांट से गोवर्धन, विनीत को बलदेव से महावन, लोकेश को महावन से बलदेव, अमन उज्जवल को गोवर्धन से नौहझील और कपिल कुमार का नौहझील से थाना गोवर्धन स्थानांतरण किया है।