Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura News : पत्नी का चार बार हुआ गर्भपात, तो जंक्शन से चुरा ले गया बच्ची; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक बच्चे का अपहरण करने वाले को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के चार गर्भपात हुए थे इसलिए उसने बच्चे को अगवा किया। पुलिस ने बच्चे को आगरा कैंट खेरिया पुल के नीचे से बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली में मजदूरी करता है।

    By Navneet Sharma Edited By: Shivgovind Mishra Updated: Sun, 24 Aug 2025 09:59 PM (IST)
    Hero Image
    पत्नी का चार बार गर्भपात होने पर जंक्शन से अगवा की थी मासूम। जागरण

    जागरण संवाददाता, मथुरा। जीआरपी को जंक्शन रेलवे स्टेशन से मासूम को अगवा करने वाले को गिरफ्तार किया है। पत्नी के चार बच्चों का गर्भपात होने के कारण मासूम को अगवा किया। जीआरपी और आरपीएफ ने रविवार दोपहर तीन बजे आगरा कैंट खेरिया पुल के नीचे से आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीआरपी सीओ नजमुल हुसैन नकवी ने पत्रकारों को बताया मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी आनंद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कचरा बीनते हैं। शुक्रवार की रात उनकी पत्नी पूजा प्लेटफार्म संख्या एक पर चार वर्षीय गौरा व एक वर्षीय बेटी सरस्वती के साथ सो रही थी। पूजा बच्चियों को सोता छोड़ टायलेट करने चली गई।

    लौटी तो एक युवक उनकी बेटी सरस्वती को उठाकर ले जाता दिखा। उसे लोग पकड़ते तभी वह यूपी संपर्क क्रांति में सवार होकर भाग गया था। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें ग्वालियर, झांसी, आगरा भेजी गईं।

    आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को किया बरामद 

    रविवार दोपहर तीन बजे आगरा कैंट खेरिया पुल के नीचे से आरोपित सतीश निवासी मुहल्ला मदीना कलोनी, थाना मनिया, धौलपुर को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपित की शादी वर्ष 2016 में हुई। पत्नी के चार बच्चों का गर्भपात हो गया था। इसलिए उसने अपने पास रखने के लिए बच्ची का अपहरण किया था।

    आरोपित दिल्ली में मजदूरी करता है। धौलपुर जाने के लिए वह आगरा उतरा था, लेकिन घेराबंदी के कारण पकड़ा गया। आरोपित की कहानी की जांच एवं आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

    बेटी को देखते ही मां ने गले से लगा लिया

    जासं, मथुरा : बच्ची के अपहरण के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था। जीआरपी ने बरामद बच्ची को मां पूजा के सिपुर्द किया तो वह उसे गले से लगाकर दुलार करने लगी। पूजा ने बताया, वह तो बच्ची के मिलने की उम्मीद खो चुकी थी। शरीर में जान ही नहीं रही थी। रात में नींद नहीं आई, बस बच्ची को याद करती रही। बच्ची मिलने के बाद दंपती में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    घेराबंदी के कारण नहीं निकल सका आरोपित

    बच्ची के अपहरण के बाद जीआरपी ने घेराबंद शुरू की तो आरोपित आगरा से नहीं निकल सका। टीम आगरा, झांसी, ग्वालियर भेजी गईं। आगरा में लगातार गश्त की जाने लगी। यदि आगरा से बालिका का अपहरण करने वाला निकल जाता तो जीआरपी के आगे मुश्किल खड़ी हो जाती।

    बच्चा चोर गिरोह का सदस्य तो नहीं अपहर्ता

    प्लेटफार्म से चोरी बच्ची के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, उसकी कहानी पर जीआरपी को विश्वास नहीं हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि कहीं आरोपित के तार बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं, इसकी भी जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं पुलिस स्टेशन से गायब चल रहे दो बच्चों के बारे में भी आरोपित से पूछताछ करेगी।

    जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया, छह जनवरी 2023 की रात तीन वर्षीय गौरा सर्कुलेटिंग एरिया क्षेत्र से चोरी हुई थी। मां फूलवती निवासी 10 नंबर ठोकाराम धोबीघाट हरिद्वार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    दूध पिलाने की बात कह कर ले गया था

    14 सितंबर 2024 की रात आठ माह का बच्चा शिवा उर्फ लोकेंद्र उर्फ लोकेश प्लेटफार्म संख्या 9/10 चोरी हुआ था। बच्चे को एक व्यक्ति मां सुनीता से दूध पिलाने की बात कह कर ले गया था और नहीं आया।

    सुनीता उर्फ भूरी पत्नी धर्मेंद्र यादव उर्फ परवाना निवासी ग्राम सिकंदरपुर कटछली के पास थाना कैला देवी जिला संभल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया, अपहर्ता के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी कि कहीं उसके तार बच्चा चोर गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। बताया, कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। यदि ये सही हैं तो गायब चल रहे दो बच्चों को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।