Mathura Vrindavan Temple Timing: कृष्ण नगरी जाने से पहले मंदिरों का जान लें टाइम-टेबल, नहीं तो होगी बड़ी कठिनाई
Mathura News ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को दर्शन व पूजा कराने को लेकर सेवाधिकारी और परिसर में खड़े सेवायत के बीच झगड़ा हो गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह राजभोग सेवाधिकारी विपिन गोस्वामी उर्फ कल्लन मंदिर के गेट संख्या पांच से अंदर जा रहे थे। सेवायत आशीष गोस्वामी के सेवादार ने मंदिर में प्रवेश कर रहे एक श्रद्धालु से माला अर्पित करने के लिए मांग ली।

संवाद सूत्र, वृंदावन। कृष्ण नगर में यदि आप भी बांके बिहारी जी के दर्शन करने जा रह हैं तब जरूरी है कि आपको मथुरा के मंदिरों का समय की भली प्रकार जानकारी हो। मथुरा में सुप्रसिद्ध श्री बांकेबिहारीजी मंदिर में दर्शन सुबह 7.45 से दोपहर 12 बजे और शाम 5.30 से रात 9.30 तक दर्शन कर सकते हैं। वहीं, श्री द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन सुबह 6 बजे से 11 बजे तक शाम 4 बजे से 7.30 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन का समय श्रीगर्भगृह के सुबह 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। भागवत भवन व अन्य मंदिर सुबह 6.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।
यमुनाजी की आरती: विश्राम घाट-सुबह-5.30 बजे शाम-7.00 बजे
- ब्रह्मांड घाट-सुबह 5.30 बजे शाम-7.00 बजे तक
- केशी घाट-शाम 6.00 बजे देवराहा बाबा घाट शाम-6.00 बजे तक
श्री अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत बृज चिकित्सा संस्थान में रोगियों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरण सुबह 10 बजे से शुरू होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।