विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय सेनाओं की पौधशाला है एनसीसी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 04 Aug 2017 06:31 PM (IST)

सुरीर (मथुरा): राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी 10 बटालियन ने एनसीसी के लिए जूि

राष्ट्रीय सेनाओं की पौधशाला है एनसीसी
राष्ट्रीय सेनाओं की पौधशाला है एनसीसी

सुरीर (मथुरा): राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी 10 बटालियन ने एनसीसी के लिए जूनियर एवं सीनियर डिवीजन में छात्र-छात्राओं का शारीरिक दक्षता के साथ चयन किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी ¨सह ने कहा कि एनसीसी देश की सशस्त्र सेनाओं की पौधशाला है। जहां कैडेट्स को देश और समाज की सेवा के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा व शिक्षा दी जाती है।

बटालियन के सीओ अश्वनी देव ने कहा कि एनसीसी में कैडेट को सेना की तरह प्रशिक्षण व गाइड लाइन दी जाती है। इसका लाभ उन्हें सेनाओं की भर्ती के साथ अन्य राजकीय व केंद्रीय सेवाओं में बोनस अंक के रूप में मिलता है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान 75 छात्रों का चयन गया है। जिनमें 25 छात्र सीनियर एवं 50 छात्र जूनियर डिवीजन में चयनित किए गए हैं।

एनसीसी बटालियन की ओर से सीओ अश्विनी देव ने कैटेडस के साथ कॉलेज प्रांगण में पौधे रोपते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़-पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन के हवलदार मोहम्मद असलम, सूबेदार दर्शन ¨सह, हवलदार अशोक एवं स्वर्ण कुमार के अलावा कमलाकर, राजेश शर्मा, भूपेंद्र गुप्ता, हरी¨सह, अवधेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे।

बालिकाओं में भी दिखी ललक

शुक्रवार को एनसीसी के लिए छात्राएं भी उमड़ पड़ीं। एक दर्जन छात्राओं का उनकी हौसले के आधार पर चयन किया गया।