Move to Jagran APP

Mathura Lok Sabha Election: मथुरा में आज 19.29 मतदाता लिख रहे हैं 15 प्रत्याशियों का भाग्य, 2128 बूथों पर मतदान शुरू

Mathura Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव में मथुरा उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। कांग्रेस ने मुकेश धनगर को हेमा मालिनी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह पर दांव लगाया है। बता दें कि ये जाट बेल्ट है। यहां अब इस हाई प्रोफाइल सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है।

By Manoj Kumar Edited By: Vivek Shukla Published: Fri, 26 Apr 2024 07:29 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:29 AM (IST)
बसपा से पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह, भाजपा से हेमा मालिनी और कांग्रेस ने मुकेश धनगर को प्रत्‍याशी बनाया है।

जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura Lok sabha election लोकसभा चुनाव के रण में किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। अब बारी मतदाताओं की है। शुक्रवार को 19.29 लाख मतदाता अपने वोट की चोट से 15 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

loksabha election banner

इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्‍ट में है नाम तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकते हैं वोट, नहीं होगी कोई परेशानी

इस बार भाजपा ने दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। उनके सामने हैट्रिक बनाने की चुनौती है। उनके मुकाबले बसपा ने पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं आइएनडीआइए से कांग्रेस ने मुकेश धनगर को प्रत्याशी बनाया है।

इसे भी पढ़ें- इस बार कर दीजिए 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त, प्रशासन भी कर रहा यह अपील

इन प्रत्याशियों समेत कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में 1807893 मतदाता थे। तब 1096931 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी इस गर्मी में चुनौती है। सेक्टर आफिसर, जोनल अधिकारी, उड़नदस्ता दल, स्टैटिक निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

1929550-कुल मतदाता हैं।

1032371-पुरुष मतदाता हैं।

897114-महिला मतदाता हैं।

65-थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

1103-मतदान केंद्र हैं।

2128-मतदान स्थल हैं।

720 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैं।

43-वल्नरेल मतदेय स्थल हैं।

224-सेक्टर आफिसर हैं।

35-जोनल आफिसर हैं।

15-एफएसटी उड़न दस्ता दल हैं।

15-स्टेटिक निगरानी टीम हैं।

05-वीडियो निगरानी टीम हैं।

05-वीडियो अवलोकन टीम हैं।

05-सहायक व्यय प्रेक्षक हैंं।

05-लेखा टीम हैं।

विधानसभावार मतदाता

छाता विधानसभा

374626 कुल मतदाता हैं।

200698 पुरुष मतदाता हैं।

173923 महिला मतदाता हैं।

मांट विधानसभा

353356 कुल मतदाता हैं।

187894 पुरुष मतदाता हैं।

165453 महिला मतदाता हैं।

गोवर्धन विधानसभा

342502 कुल मतदाता हैं।

184264 पुरुष मतदाता हैं।

158226 महिला मतदाता हैं।

मथुरा विधानसभा

471939 कुल मतदाता हैं।

253564 पुरुष मतदाता हैं।

218342 महिला मतदाता हैं।

बलदेव विधानसभा

387127 कुल मतदाता हैं।

205951 पुरुष मतदाता हैं।

181170 महिला मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.