Mathura House Collapse: मकान गिरने से बेघर हुईं महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन से आवास की मांग
मथुरा में मकान गिरने से प्रभावित महिलाएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन उनके लिए मकान की व्यवस्था करे क्योंकि हादसे में उनके घर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ छह मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। हादसे के बाद तीन मृत लोगों को मलबे से निकाला गया। सोमवार को महिलाएं एकत्रित होकर सड़क पर धरना लगा कर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से उनके लिए मकान की व्यवस्था की जाए। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
गोविंद नगर इलाके में माया तिल की खोदाई के दौरान रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ छह मकान अचानक से भरभराकर गिर गए।
हादसे में तीन की मौत
हादसे में दो सगी बहन काव्या और सुवानी के साथ तोताराम की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई थी। मलबे में आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका के चलते नगर निगम, सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ की टीमों ने देर शम तक रेस्क्यू अभियान चलाया था।
सोमवार सुबह 10:30 बजे महिला एकत्रित होकर जाम लगाकर सड़क पर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि जिला प्रशासन उनके लिए मकान की व्यवस्था करें। मकान गिरने से उनके आगे रहने खाने की समस्या आ गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट भूषण वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद श्री मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट महिलाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।