विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिछड़ा बेटा मिला तो मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू, मथुरा में  भावुक मिलन देख हर आंख हुई नम

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:07 PM (IST)

सुरीर थाने में एक मां-बेटे का भावुक मिलन हुआ, जहां रूपरानी ने अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे हीरालाल को चार दिन बाद पाया।

मथुरा: थाना सुरीर में में बेटे हीरालाल के साथ मां रूपरानी। फोटो जागरण

मथुरा: थाना सुरीर में में बेटे हीरालाल के साथ मां रूपरानी। फोटो जागरण

HighLights

  1. सुरीर थाने में मां-बेटे का भावुक पुनर्मिलन, खुशी के आंसू।

  2. मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा वृंदावन में मां से बिछड़ा था।

  3. पुलिस की मदद से चार दिन बाद बेटे को मां मिली।

जागरण संवाददाता, मथुरा। सुरीर थाने में मां-बेटे के मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला। चार दिन से अपने बेटे की तलाश कर रही रूपरानी ने शनिवार को उसे सुरक्षित देखा तो गले लगाकर रो पड़ीं। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

युवक हीरालाल मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ इलाज और दवा लेने वृंदावन आया था, जहां भीड़ में मां से बिछड़ गया। अनजान शहर में बेटे की स्थिति को लेकर चिंतित मां उसकी तलाश में भटकती रही। उधर, हीरालाल भी बदहवास हालत में घूम रहा था।

सुरीर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम हीरालाल, निवासी गांव मियारी, थाना उसावा, जिला बदायूं बताया। बदायूं पुलिस के माध्यम से उसके पते पर संपर्क करने पर उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने और वृंदावन में मां से बिछड़ने की जानकारी मिली।

इसके बाद तलाश कर रही मां को सुरीर थाने में बेटे के होने की सूचना दी गई। थाने पहुंचीं रूपरानी ने बेटे को गले लगाया। हीरालाल ने भी मां को पहचान लिया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि युवक को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका: वेल्डर और हेल्पर की मौत

यह भी पढ़ें- अब मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर, एकजुट हो जाएं हिंदू; दिल्ली में बोले VHP अध्यक्ष आलोक कुमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।