विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका: वेल्डर की मौत और हेल्पर घायल

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 29 Nov 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में एक खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान गैस बनने से धमाका हो गया। इस हादसे में वेल्डर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी टैंकर में हुआ धमाका। जागरण

इसी टैंकर में हुआ धमाका। जागरण

HighLights

  1. खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुआ धमाका

  2. हादसे में वेल्डर की मौके पर ही मृत्यु हो गई

  3. हेल्पर गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही है जांच

जागरण संवाददाता, मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बाद रेलवे पुल के पास रविवार सुबह साढ़े 11 बजे खाली पेट्रोल टैंकर में अंदर से वेल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंकर के अंदर गैस बनने से हुए हादसे में वेल्डिंग कर रहे वेल्डर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर दहशत फैल गई। 

रेलवे पुल के पास एक खाली पेट्रोल टैंकर खड़ा था। टैंकर में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था।

वेल्डर टैंकर के अंदर जाकर लीकेज वाले हिस्से पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान टैंकर के अंदर मौजूद गैस के कारण अचानक तेज धमाका हो गया।

मौके पर ही हुई वेल्डर की मौत

हादसे में वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के समय टैंकर के पास मौजूद हेल्पर भी इसकी चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल हेल्पर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टैंकर खाली होने के बावजूद उसके अंदर गैस बनने की स्थिति कैसे बनी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- हाईवे पर टोल बचाने का खेल, MP-MLA सबके फर्जी आईकार्ड; मथुरा में 600 किए गए जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।