विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईवे पर टोल बचाने का खेल, MP-MLA सबके फर्जी आईकार्ड; मथुरा में 600 किए गए जब्त

By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 24 Nov 2026 07:24 PM (IST)

मथुरा के महुअन टोल प्लाजा पर फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर टोल शुल्क से बचने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। विशेष जांच अभियान में पुलिस, सेना, मीडिया, सांसद, विधायक आदि के नाम पर बने करीब 600 फर्जी व संदिग्ध आईडी कार्ड जब्त किए गए हैं।

टोल प्लाजा पर जब्त किए गए आईकार्ड की जांच करते मैनेजर अंकित शर्मा।

टोल प्लाजा पर जब्त किए गए आईकार्ड की जांच करते मैनेजर अंकित शर्मा।

संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित महुअन टोल प्लाजा पर फर्जी आइ कार्ड दिखाकर टोल शुल्क से बचने वाले वाहन चालकों के खिलाफ टोल प्रबंधन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार और मंगलवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में पुलिस, सेना, मीडिया, सांसद, विधायक और अन्य विभागों के नाम पर बने करीब 600 फर्जी व संदिग्ध आइ कार्ड जब्त किए गए।

महुअन टोल प्लाजा मैनेजर ओकिल शर्मा ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे वाहन गुजर रहे थे, जिनके चालक आइपीएस, सेना अधिकारी, पुलिस, विधायक, सांसद, मीडिया और अन्य विभागों के आइकार्ड दिखाकर टोल शुल्क से बच रहे थे। मासिक समीक्षा बैठक में ऐसे वाहनों की संख्या बढ़ने की बात सामने आने के बाद दो दिन का अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कई वाहन चालक अपने कार्ड के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। संदेह होने पर उनके कार्ड जब्त कर लिए गए। फर्जी या संदिग्ध कार्ड के आधार पर टोल पार करने वाले वाहनों को भी चिन्हित किया गया है। अभियान के दौरान कुछ वाहन चालकों और टोल कर्मचारियों के बीच बहस व नोकझोंक हुई, जिससे अन्य वाहन चालकों को भी कुछ समय परेशानी हुई।

टोल प्रबंधन ऐसे चालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांग रहा है। संदिग्ध वाहनों की नंबर सहित सूची सभी टोल बूथों पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि भविष्य में फर्जी आइ कार्ड दिखाकर टोल पार करने की कोशिश करने वालों को रोका जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।