अब मथुरा में बनेगा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर, एकजुट हो जाएं हिंदू; दिल्ली में बोले VHP अध्यक्ष आलोक कुमार
विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या के बाद मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
-Alok-Kumar-1795882717085_m.webp)
दिल्ली में संबोधित करते हुए वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार। फोटो: आर्काइव
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और भगवान की कृपा से मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा। वह विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में हिंदू जन जागरण सभा को संबोधित कर रहे थे।
हिंदू एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने हिंदू एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान की रक्षा का आह्वान किया।
सुरक्षित भारत के निर्माण को बताया जरूरी
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि विकसित भारत से पहले सुरक्षित भारत का निर्माण आवश्यक है। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने जातिगत भेदभाव भूलकर संगठित होने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कवि अमित शर्मा और प्रभात परवाना ने वीर रस की कविताओं से उत्साह भरा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, हरित अग्रवाल, सचिन वशिष्ठ, नीरज गर्ग, लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।