Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवर के हाथों चली गोली से हुई थी महिला की मौत, पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई थी मनगढ़ंत कहानी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 08:24 PM (IST)

    मथुरा के हथौड़ा नगरिया गांव में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। देवर की गोली लगने से महिला की मौत हुई। परिवार ने झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में कुमरपाल नामक व्यक्ति द्वारा कट्टा से कारतूस निकालते समय दुर्घटनावश गोली चल गई जो महिला को जांघ में लगी।

    Hero Image
    देवर से चली गोली लगने से महिला की हुई थी मृत्यु, आरोपित गिरफ्तार। जागरण

    संवाद सूत्र, मथुरा । गांव हथौड़ा नगरिया में गोली मारकर महिला की हत्या करने का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। देवर की गोली लगने से महिला की मृत्यु हुई थी। वारदात के बाद स्वजन झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा नगरिया में दिनेश अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। दिनेश गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। सप्ताह में एक दिन घर आते हैं। पत्नी परिवारजन से अलग रहती थी। मंगलवार रात 11 बजे ईंट की आवाज सुनकर पत्नी पूजा बाहर आई। उसके साथ ही दूसरे घर से देवर सुरेश, चचेरा देवर कुमरपाल, उनकी पत्नी चंचल व चचिया सास महादेवी घर के बाहर चोरों की चर्चा कर रहे थे।

    हाथ में था 12 बोर का लोड कट्टा

    बदमाशों के दहशत से कुमरपाल के हाथ में 12 बोर का लोड कट्टा था। कुमारपाल उसे खोलकर कारतूस निकाल रहा था। निकालते वक्त फायर हो गया। गोली पूजा के जांघ में लग गई। इसके बाद स्वजन में अफरातफरी मच गई। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

    वहां से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्वजन ने मनगढ़ंत कहानी बना दी। बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया कि आरोपित कुमरपाल को मय तमंचे के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।