Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Expressway पर लगे सीसीटीवी खंगाले फिर भी सुराग नहीं, युवती के शव की शिनाख्त अब तक नहीं

    By vineet Kumar MishraEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 02:22 PM (IST)

    Mathura Crime News दो दर्जन सीसीटीवी खंगाले फिर भी नहीं लगा सुराग। कानपुर देहात और अलीगढ़ से पहुंचे परिवार पहचानने से इन्कार। शुक्रवार दोपहर को यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर राया कट के पास सूटकेस में बंद मिला था युवती का शव। सीने में लगी थी गोली।

    Hero Image
    शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर मौजूद पुलिस।

    मथुरा, जागरण टीम। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को ट्राली बैग में मिले युवती के शव की 24 घंटे बाद भी पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। घटनास्थल के आसपास से लेकर टोला प्लाजा तक पुलिस ने करीब दो दर्जन सीसीटीवी खंगाल लिए। लेकिन कहीं से किसी संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस की चार टीमें अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और आगरा में पड़ताल कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर राया क्षेत्र में ट्राली बैग में एक करीब बीस वर्षीय युवती का शव मिला था। काले रंग की टीशर्ट और लोअर पहने युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। ट्राली बैग में एक लाल और सफेद रंग की साड़ी भी मिली। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। लेकिन ये सीसीटीवी घटनास्थल और मुख्य सड़क तक नहीं कवर कर पाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों में लगे करीब एक दर्जन सीसीटीवी देखे। यहां से भी पुलिस को निराशा हाथ लगी। मांट टोल के सीसीटीवी में भी कोई संदिग्ध वाहन नहीं दिखाई दिया। टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक थी। ऐसे में वाहन की तलाश करना बेहद मुश्किल है।

    यहां पढ़ें संबंधित खबरः Mathura Crime News: यमुना एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिला युवती का शव, सीने पर है गोली का निशान

    कानपुर देहात, अलीगढ़ के परिवार ने नहीं पहचाना शव

    युवती का शव मिलने की सूचना पर कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर पहचान कराने की बात कही थी, इससे पुलिस को उम्मीद जागी थी। कानपुर देहात जिले से एक परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा, यहां उसने शव देखा तो उनकी बेटी नहीं थी। उनकी बेटी 11 नवंबर से गायब है। इसलिए उन्हें ये अपनी बेटी होने की आशंका थी। वहीं अलीगढ़ से भी एक परिवार पहुंचा, लेकिन ये अलीगढ़ की भी युवती नहीं निकली।

    यह भी पढ़ेंः Shraddha को दो साल पहले अस्पताल लेकर आया था आफताब, कंधे-पीठ में था असहनीय दर्द; मुंबई के डॉक्टर का खुलासा

    नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की जांच

    पुलिस अब युवती का पता लगाने के लिए नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का डाटा सर्च कर रही है। पुलिस मथुरा के आसपास के जिलों या फिर इस रूट पर पड़ने वाले जिलों से करीब 20-22 वर्ष की गायब युवती के बारे में जानकारी कर रही है।