विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी ED अफसर गिरफ्तार: कार पर नीली बत्ती और रौबदार आवाज, मथुरा में CO ने दिखाई कड़ाई तो गिड़गिड़ाने लगा युवक

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:03 PM (IST)

मथुरा में एक युवक को खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर रौब जमाने और नीली बत्ती वाली कार का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा में फर्जी ED अधिकारी बनकर रौब जमाता युवक गिरफ्तार।

  2. निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था आरोपी।

  3. सीओ रिफाइनरी ने कड़ाई से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर अधिकारियों पर रौब जमाने और निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर घूमने वाले युवक को सीओ रिफाइनरी ने पकड़ लिया। युवक की पहचान थाना रिफाइनरी क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्ष से खुद को ईडी अधिकारी बताकर रौब जमा रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में कई शिकायतें भी हुई थीं, जिनकी जांच एसएसपी मथुरा स्तर से की जा रही थी।

सीओ को हुआ शक तो कड़ाई से की पूछताछ

सोमवार दोपहर सचिन शर्मा निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर किसी काम से सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के कार्यालय पहुंचा। सीओ ने उससे ईडी अधिकारी होने का साक्ष्य मांगा तो वह घबरा गया और रोने लगा। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उसने ईडी की नौकरी के लिए कोचिंग की थी, लेकिन चयन नहीं हो सका। ईडी अधिकारी बनने का सपना पूरा नहीं होने पर वह खुद को अधिकारी बताकर रौब जमाने लगा। सचिन के चाचा मुकेश शर्मा पर भी शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला अदालत में चल रहा है।

आगरा बीएसए ने कर दिया था बर्खास्त

आरोप है कि मुकेश शर्मा के साले जगदीश शर्मा निवासी पथोली की वर्ष 1990 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वर्ष 1994 में मुकेश ने उनके कागजात के आधार पर नौकरी शुरू कर दी। मामला सामने आने पर तत्कालीन बीएसए आगरा ने वर्ष 2018 में उसे बर्खास्त कर दिया था। सचिन के पिता के बारे में भी निजी वाहन में दरोगा की टोपी रखकर टैक्सी चलाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें- यूपी के बटाईदार किसानों के लिए खुशखबरी, अब शपथ पत्र से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री; शासन ने बदले नियम

यह भी पढ़ें- DM इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल ने जीता दिल: यूपी में हुई प्रशंसा, 15000 परिवारों तक पहुंचा 'स्नेह का दीया'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।