DM इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल ने जीता दिल: यूपी में हुई प्रशंसा, 15000 परिवारों तक पहुंचा 'स्नेह का दीया'
मैनपुरी के जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 'स्नेह का दीया' कार्यक्रम के तहत 15,000 से अधिक गरीब परिवारों की दीपावली ...और पढ़ें

परिवारों को स्नेह का दीया भेंट करते डीएम मैनपुरी।
HighLights
डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने 'स्नेह का दीया' कार्यक्रम चलाया।
15,000 से अधिक गरीब परिवारों की दीपावली रोशन हुई।
सपेरा समुदाय को भूमि और बच्चों की शिक्षा पर जोर।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस बार दीपावली पर स्नेह का दीया कार्यक्रम के माध्यम से गरीब, घुमंतू परिवारों, जीरो पावर्टी की दीपावली रोशन कर दी। पूरे प्रदेश में मैनपुरी के माडल की सराहना हो रही है। डीएम के इस कार्यक्रम के तहत जिले के 15 हजार से अधिक परिवारों तक स्नेह का दीया पहुंचा।
गांव करपिया के नगला नाथ में पहुंचे डीएम व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने लगभग 50 परिवारों को दीया, तेल, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, खील-बताशे, मिष्ठान के पैकेट, कंबल एवं बच्चों को स्कूली बैग, पेंसिल बॉक्स, चॉकलेट, मिठाई, फल वितरित किए।
प्रदेश भर में जिलाधिकारी के ’स्नेह का दीया’ मैनपुरी मॉडल की सराहना
डीएम ने सपेरा जाति के लोगों के लिए गांव में तीन बीघा भूमि का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भूमि को श्मशान के रूप में आरक्षित करने, गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग को पक्का निर्माण कराए जाने, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सभी योजनाओं का भी लाभ दिलाए जाने के लिए, गांव के तीन निराश्रित बच्चे रोहित, मोहित, चांदनी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लाभान्वित कराने, आधार कार्ड बनाए जाने, गांव में तत्काल छह सोलर लाइट लगवाने के लिए निर्देश दिए।
दीपावली के पर्व पर प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से 15000 परिवारों तक पहुंचाया ’स्नेह का दीया’
पुलिस अधीक्षक ने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक के जीवन में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज 03 बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराया गया है और आगे भी उनके संपूर्ण भरण-पोषण एवं शैक्षणिक व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के बटाईदार किसानों के लिए खुशखबरी, अब शपथ पत्र से बनेगी फार्मर रजिस्ट्री; शासन ने बदले नियम
इस दौरान सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, एसडीएम भोगांव पीयूष कुमार जायसवाल, डीआइओएस सतीश कुमार, बीएसए सूर्य प्रताप सिंह, डीएसओ रमन मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।